टेक एंड गैजेट्स

E-Challan: कट गया है गाड़ी का ट्रैफिक चालान, घर बैठे ऐसे करें चेक और जमा

How To Check E-challan: यदि आपने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ दिया है तो आप https://echallan.parivahan.gov.in वेबसाइट के जरिए ई-चालान चेक कर सकते हैं। क्योंकि 60 दिनों के भीतर ई-चालान का निपटान नहीं करने पर मामला कोर्ट तक पहुंच सकता है, जिसमें कारावास या जुर्माना हो सकता है।

Image

E challan

Photo : iStock

How To Check E-challan: आजकल ट्रैफिक नियम तोड़ने पर घर पर चालान भेजा जाता है। आपको भी कभी न कभी ई-चालान प्राप्त हुआ होगा। अब तक नहीं हुआ तो तुरंत ई-चालान चेक कर लीजिए। दरअसल, अब परिवहन विभाग ने चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लैस कर दिए हैं। यह कैमरे गलत जगह पार्किंग, तेज गति, लाल बत्ती तोड़ने और ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखते हैं और फिर विभाग द्वारा यातायात नियम का उल्लंघन पर ई-चालान नोटिस भेजा जाता है। आप घर बैठे ई-चालान चेक कर सकते हैं और ऑनलाइन भर भी सकते हैं।

घर बैठे ऐसे चेक करें ई-चालान

बता दें कि ई-चालान, एक डिजिटल ट्रैफिक/परिवहन एनफोर्समेंट सिस्टम है, जो सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और आपके पते पर भौतिक नोटिस के माध्यम से जारी किया जाता है। यदि आपने जल्दबाजी में ट्रैफिक सिग्नल तोड़ दिया है या किसी कारण से नियमों का उल्लंघन किया है तो आप https://echallan.parivahan.gov.in वेबसाइट के जरिए ई-चालान चेक कर सकते हैं। क्योंकि 60 दिनों के भीतर ई-चालान का निपटान नहीं करने पर मामला कोर्ट तक पहुंच सकता है, जिसमें कारावास या जुर्माना हो सकता है।

  • परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in पर जाएं।
  • अब चेक ऑनलाइन सर्विस सेक्शन में से चेक चालान स्टेटस पर जाएं।
  • अब यहां आप चालान नंबर, व्हीकल नंबर और ड्राइविंग लाइसेंस नंबर की मदद से चेक कर सकते हैं।
  • यदि आप व्हीकल नंबर की मदद से चालान चेक करना चाहते हैं तो आपको व्हीकल का चेचिस या इंजन नंबर भी दर्ज करना होगा।
  • आखिर में कैप्चा भरें और गेट डीटेल्स पर क्लिक करें। आपको ई-चालान स्टेटस दिख जाएगा।
  • अगर आपके खिलाफ कोई ई-चालान नहीं है तो चालान नोट फाउंड लिखा दिखेगा।

घर से कैसे भरें ऐसे चेक करें ई-चालान

  • अपने फोन या लैपटॉप से परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan पर जाएं।
  • यहां चालान नंबर/डीएल नंबर/वाहन नंबर की मदद से स्टेटस चेक करें।
  • अब मांगी गई जानकारी और कैप्चा दर्ज करें और गेट डिटेल्स पर क्लिक करें।
  • अगर आपके नाम पर कोई ई-चालान है तो एक पेज ओपन होगा जो आपको ई-चालान के बारे में सभी डिटेल्स दिखाएगा।
  • यहां ऑनलाइन चालान पेमेंट करने का ऑप्शन भी दिख जाएगा। आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या यूपीआई की मदद के चालान जमा कर सकते हैं।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article