टेक एंड गैजेट्स

कुत्ते ने चबाया तो बम की तरह फटा पावरबैंक, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती

Mobile Power Bank Blast,Dog: कुत्ते के लगातार चबाने से पावर बैंक में आग लगने का मामला सामने आया है। बता दें कि अधिकतर पावर बैंक लिथियम-आयन बैटरी से बने होते हैं, जो ज्यादा गर्मी और जरूरत से ज्यादा दबाव से आग पकड़ सकते हैं।

Image

Power Bank Blast (Image-Tulsa Fire Department)

Mobile Power Bank Blast: आमतौर पर हम स्मार्टफोन में आग लगने या ब्लास्ट होने के मामले सुनते हैं लेकिन अब पावर बैंक में ब्लास्ट होने का मामला सामने आया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पालतू डॉग पावरबैंक को चबा रहा था, इसी दौरान उसमें आग लग जाती है और पावरबैंक बम की तरह ब्लास्ट होता है। चलिए जानते हैं पूरा मामला।

कैसे हुआ हादसा

अमेरिका के टुल्सा फायर डिपार्टमेंट (Tulsa Fire Department) ने एक इनडोर कैमरे से इस पूरे मामले की फुटेज जारी की है। जिसमें पालतू जानवर की गलती से घर में आग लग गई। वीडियो में दिखाया गया है कि पालतू जानवर पोर्टेबल पावर बैंक को खिलौने की तरह इस्तेमाल कर रहा है, और लगातार उसे चबा रहा था। इसी दौरान लिथियम-आयन बैटरी को छेद हो गया और उससे आग निकलने लगी। इसके बाद रासायनिक प्रतिक्रिया से आग लग गई और पावर बैंक में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे ने लिविंग रूम को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि आग निकलते ही कुत्ता पावर बैंक को छोड़कर भाग गया।

किन कारणों से पावर बैंक में लगती है आग

बता दें कि मार्केट में मिलने वाले अधिकतर पावर बैंक लिथियम-आयन बैटरी के होते हैं, जो ज्यादा गर्मी और जरूरत से ज्यादा दबाव से आग पकड़ सकते हैं। दरअसल, इस तरह की बैटरियां ज्वलनशील होती हैं और जरूरत से ज्यादा हीट या ज्यादा दबाव से इससे तीव्र गर्मी उत्पन्न हो सकती है, जिससे सिक्योरिटी लेयर पिघल सकती है और शॉर्ट-सर्किट हो सकती है।

इस केस में भी यही होता है। कुत्ते के लगातार चबाने से इतनी गर्मी पैदा हुई कि पावर बैंक में बहुत ज्यादा दबाव आया। बैटरी तेजी से गर्म हो गई, चिंगारी की बौछार के साथ आग लग गई और फट गई। पावर बैंक या इस तरह के डिवाइस इस्तेमाल करने के लिए दौरान ज्यादा सावधानियां रखनी चाहिए। इन्हें बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखना चाहिए। यह बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। यही कारण है कि एयरलाइंस में भी पावरबैंक जैसे डिवाइस को ले जाने की अनुमति नहीं मिलती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article