टेक एंड गैजेट्स

Cyclone Biparjoy Live Tracking: स्मार्टफोन पर बिपरजॉय की पूरी जानकारी लाइव देखने के लिए ये हैं Best Apps

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 12, 2023, 12:56 PM IST

Cyclone Biparjoy Live Tracking: Biparjoy Cyclone भारत में अपना रंग दिखा रहा है और 145 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। आप अपने स्मार्टफोन पर प्रभावित इलाकों की जानकारी से लेकर बाकी की इंफॉर्मेशन स्मार्टफोन पर लाइव पता कर सकते हैं।

Image

सिर्फ रेनव्यूअर.कॉम आपको इस्तेमाल करना है जो बहुत आसानी से ये जानकारी आपको लाइव देना होता है।

Photo : Times Now Digital

Cyclone Biparjoy Live Tracker: बिपरजॉय साइक्लोन अरब महासागर में उत्पात मचा रहा है और इससे कैसे आप सुरक्षित बने रह सकते हैं, इसकी जानकारी हम यहां आपको दे रहे हैं। आप अपने स्मार्टफोनCyclone Biparjoy Live Tracking के इस्तेमाल से ही इस चक्रवात को लाइव मॉनिटर कर सकते हैं। अपने कंप्यूटर पर भी इसकी जानकारी ले सकते हैं। सिर्फ रेनव्यूअर.कॉम आपको इस्तेमाल करना है जो बहुत आसानी से ये जानकारी आपको लाइव देना होता है। रेनव्यूअर मोबाइल ऐप आपको अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करनी होगी जिसके बाद चक्रवात से प्रभावित इलाकों से लेकर तमाम जानकारी आपको रियल टाइम मिलने लगेगी।

जूम अर्थ पर भी मिलेगी जानकारी

जूम अर्थ के इस्तेमाल से भी आप बिपरजॉय चक्रवात की जानकारी हासिल कर सकते हैं। जूम अर्थ आपको इस तूफान का बर्ड आई व्यू मुहैया कराता हैं और ये भी बताता है कि कौन-कौन से इलाके इसकी चपेट में आने वाले हैं। यहां आपको हवा और दबाव का डेटा, तापमान और उमस में बदलाव के अलावा बारोमेट्रिक प्रेशर की जानकारी भी मिल रही है। इसके बाद इस चक्रवात की सैटेलाइट इमेज एनिमेशन और रियल टाइम अपडेट्स भी आपको रियल टाइम मिलने वाले हैं।

बांग्लादेश ने दिया नाम बिपरजॉय

बिपरजॉय चक्रवात को नाम बांग्लादेश ने दिया है, इस शब्द का बांगाली में मतलब आपदा या विपत्ती से होता। बिपरजॉय अभी गोआ के 690 किमी पश्चिम, मुंबई के 640 किमी पश्चित-दक्षिण पश्चिम और पोरबंदर के 640 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में बना हुआ है। इस चक्रवात में 145 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल रही हैं, हालांकि ये ज्यादा घातक नहीं है और इसका प्रभाव बड़े चक्रवातों जितना नहीं है।

End of Article