CMF Phone 1: नथिंग के सब-ब्रांड सीएमएफ ने अपना पहला फोन CMF Phone 1 भारत में लॉन्च कर दिया है। फोन को डियाटेक डाइमेंसिटी 7300 5G प्रोसेसर और दमदार कैमरा सेटअप से लैस किया गया है। फोन एक यूनीक डिजाइन के साथ आता है। इसके बैक कवर को आप बदल भी सकते हैं। CMF Phone 1 में 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट वाला एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें IP52-रेटेड बिल्ड और वायर्ड और रिवर्स चार्जिंग जैसे फीचर्स हैं।
CMF Phone 1 Price: कीमत
- 6GB + 128GB वेरियंट- 15,999 रुपये
- 7GB + 128GB वेरियंट- 17,999 रुपये
- कलर- ब्लैक, ब्लू, लाइट ग्रीन और ऑरेंज
- इसे 12 जुलाई से फ्लिपकार्ट, सीएमएफ इंडिया वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीद सकेंगे।
CMF Phone 1 Specifications: स्पेसिफिकेशन
CMF Phone 1 एंड्रॉयड 14 आधारित नथिंग OS 2.6 पर चलता है और इसे दो साल तक एंड्रॉयड अपडेट और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। फोन 1 में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 395ppi पिक्सल डेनसिटी, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस और (1,080x2,400 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ आता है।
फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 5G प्रोसेसर, 8GB तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज मिलता है। रैम को 16 जीबी तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
CMF Phone 1 Camera: कैसा है कैमरा
सीएमएफ में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें सोनी सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेकेंडरी पोर्ट्रेट सेंसर मिलता है। फोन में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा भी है।
CMF Phone 1 Battery: बैटरी और कनेक्टिविटी
इसमें 5,000mAh की बैटरी पैक की गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार, इसे 20 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.3 और USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं। इसमें पानी और धूल से बचाव के लिए IP52 रेटिंग भी है।
