टेक एंड गैजेट्स

China's Smartphone Market: चीन में स्मार्टफोन की बिक्री में 7% की गिरावट, साल 2024 के पहले 6 हफ्तों की रिपोर्ट में खुलासा

Chinese Smartphone Sales Fall: काउंटरप्वाइंट रिसर्च के अनुसार, एप्पल का आईफोन कई कारणों से 2024 के शुरुआती हफ्तों के दौरान संघर्ष करता रहा। सीनियर विश्लेषक मेंगमेंग झांग ने कहा, "आईफोन को मुख्य रूप से हुआवेई से कड़े कम्पटीशन का सामना करना पड़ा। जबकि इसे ओप्पो, विवो और शाओमी की कीमतों के कारण बीच में ही दबाया गया।"

Image

Chinese Smartphone Sales Fall

Chinese Smartphone Sales Fall News: चीन की कुल स्मार्टफोन यूनिट की बिक्री साल 2024 के पहले छह हफ्तों में 7 प्रतिशत (साल-दर-साल) गिर गई । एप्पल, ओप्पो और वीवो जैसे प्रमुख विक्रेताओं ने दोहरे अंकों में गिरावट देखी। यह खुलासा मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में हुआ है। कड़े कम्पटीशन के कारण इस अवधि में एप्पल 24 फीसदी गिर गया।

हुआवेई और एप्पल मुकाबले में आगे

काउंटरप्वाइंट रिसर्च के अनुसार, एप्पल का आईफोन कई कारणों से 2024 के शुरुआती हफ्तों के दौरान संघर्ष करता रहा। सीनियर विश्लेषक मेंगमेंग झांग ने कहा, "आईफोन को मुख्य रूप से हुआवेई से कड़े कम्पटीशन का सामना करना पड़ा। जबकि इसे ओप्पो, विवो और शाओमी की कीमतों के कारण बीच में ही दबाया गया।"

एप्पल 24 फीसदी गिरा

उन्होंने आगे कहा कि आईफोन 15 एक शानदार डिवाइस है, लेकिन इसमें पिछले वर्जन से कोई महत्वपूर्ण अपग्रेड नहीं है। इसी कारण उपभोक्ताओं को अभी पुरानी जनरेशन के आईफोन को बनाए रखना ठीक लगता है।" कड़े कम्पटीशन के कारण इस अवधि में एप्पल 24 फीसदी गिर गया। रिपोर्ट के अनुसार, साल 2023 के पहले छह हफ्तों में असामान्य रूप से हाई नंबर देखे गए। प्रोडक्शन के कारण दिसंबर 2022 से महत्वपूर्ण यूनिट की बिक्री को स्थगित कर दिया गया था, जिससे साल-दर-साल तुलना निगेटिव हो गई।

कैसी रहेगी 2024 की पहली तिमाही

विश्लेषक के अनुसार, हुआवेई ने अपनी मेट 60 सीरीज के लिए मजबूत मांग को आकर्षित किया। सीनियर विश्लेषक इवान लैम ने कहा, "मार्केट को स्थिर करने के लिए उपभोक्ता के भरोसे को बढ़ाना होगा। लेकिन अभी जो कुछ भी हो रहा है, खासकर रियल एस्टेट सेक्टर में, यह एक कठिन फैसला है।" विश्लेषक ने कहा, कम खर्च और कुछ नए प्रोडक्ट लॉन्च के कारण 2024 की पहली तिमाही के दौरान समग्र वृद्धि रेड लेवल पर रहने की संभावना है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article