टेक एंड गैजेट्स

चीन ने लॉन्च किया Human-like AI Robot, आवाज और चेहरा पहचानने में माहिर, कीमत बस इतनी

Unitree Robotics: चीन ने टेक्नोलॉजी की दुनिया में तहलका मचाते हुए इंसानों जैसा चलने-फिरने वाला AI रोबोट 'R1' लॉन्च किया है। ये ह्यूमनॉइड रोबोट न सिर्फ इंसानों की तरह चलता है, बल्कि आवाज और चेहरे की पहचान करने में भी सक्षम है। हल्के वजन और एडवांस AI तकनीक से लैस R1, आम लोगों के लिए रोबोटिक टेक्नोलॉजी को सुलभ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Image

Unitree Robotics R1 (Pic Credit: Unitree Robotics Youtube Grab)

चीन ने टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक और बड़ा कदम उठाते हुए एक ऐसा रोबोट लॉन्च किया है, जो इंसानों की तरह चलता-फिरता है, बातों को समझता है और चेहरों को पहचानता है। इस रोबोट का नाम है‘R1’, जिसे Unitree Robotics ने तैयार किया है। यह एक AI-पावर्ड ह्यूमनॉइड रोबोट है, जिसका वजन केवल 25 किलो है। इसकी सबसे खास बात यह है कि यह देखने और चलने में इंसानों जैसा लगता है।

इतनी है कीमत

Unitree Robotics के यूट्यूब वीडियो के मुताबिक इस रोबोट की कीमत भी उतनी ही हैरान कर देने वाली है जितनी इसकी तकनीक महज $5,900, यानी लगभग ₹5 लाख रुपये। इतनी कम कीमत में इतनी हाई-टेक मशीन मिलना बड़ी बात है। माना जा रहा है कि यह रोबोट आम लोगों की पहुंच में लाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

R1 रोबोट की खासियतें:

  • इंसानों जैसी चाल-ढाल
  • आवाज और चेहरे की पहचान करने की क्षमता
  • हल्का और कॉम्पैक्ट डिज़ाइन
  • किफायती कीमत

इस रोबोट की लॉन्चिंग चीन के सबसे बड़े AI फोरम से ठीक पहले की गई है। इससे यह साफ है कि चीन अब रोबोटिक्स की रेस में अमेरिका और जापान जैसे देशों को कड़ी टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में ऐसे ह्यूमनॉइड रोबोट्स हमारी रोजमर्रा की ज़िंदगी में अहम भूमिका निभा सकते हैं जैसे घर के कामों में मदद करना, बुजुर्गों की देखभाल या यहां तक कि ग्राहक सेवा में भी।

खुद बैटरी बदल सकता है

इससे पहले एक चीनी कंपनी ने ह्यूमेनॉयड रोबोट (Humanoid Robot) लॉन्च किया था जो अपनी बैटरी खुद बदल सकता है, जिससे यह बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के सात दिनों में 24 घंटे तक स्वचालित रूप से चल सकता है। दुनिया का पहला स्वचालित रोबोट, वॉकर S2, UBTECH रोबोटिक्स ने विकसित किया है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article