Recharge Plan Validity Reduced: रिचार्ज प्लान्स की बढ़ी हुई कीमतों में मोबाइल यूजर्स को परेशान कर रखा है। मोबाइल फोन्स के लिए हर महीने महंगे रिचार्ज प्लान्स लेना करोड़ों लोगों के लिए एक मुसीबत वाला काम बन चुका है। निजी टेलिकॉम कंपनियों की तरफ से रिचार्ज प्लान्स महंगे किए जाने के बाद मोबाइल यूजर्स सस्ते प्लान्स के लिए BSNL की तरफ शिफ्ट हो रहे थे। लेकिन, अब सरकारी टेलिकॉम कंपनी ने भी अपने भाव दिखाए शुरू कर दिए हैं। BSNL ने एक बार फिर से ग्राहकों को बड़ा झटका दे दिया है। कंपनी ने अपने एक और सस्ते प्लान्स में बड़ा बदलाव किया है। इससे करोड़ों मोबाइल यूजर्स पर असर पड़ने वाला है।
आपको बता दें कि सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल की तरफ से कुछ जुलाई के महीने में अपने 197 रुपये के प्लान में बड़ा बदलाव किया गया था। कंपनी ने इस प्लान में मिलने वाले बेनिफ्ट्स में भारी कटौती की थी। अब बीएसएनएल की तरफ से एक और सस्ते रिचार्ज प्लान के ऑफर्स में बदलाव किया गया है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
सस्ते रिचार्ज प्लान में हुआ बड़ा बदलाव
BSNL ने इस बार अपने 100 रुपये से कम कीमत में आने वाले रिचार्ज प्लान को अपडेट कर दिया है। जिस रिचार्ज प्लान में बदलाव किया गया है उसकी कीमत सिर्फ 99 रुपये है। इस प्लान में अब आपको पहले की तुलना में कम वैलिडिटी दी जाएगी। इसका सीधा असर यूजर्स पर पड़ने वाला है।
टेलिकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी कंपनी ने 99 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में मोबाइल यूजर्स को सिर्फ 15 दिन की वैलिडिटी दी जाएगी। इससे पहले कंपनी अपने यूजर्स को इस रिचार्ज प्लान में 17 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रही थी। कंपनी ने इस रिचार्ज प्लान को सिम कार्ड एक्टिव रखने के लिए पेश किया था जो कि मोबाइल यूजर्स के लिए काफी किफायती था।
कंपनी ने इस रिचार्ज प्लान में सिर्फ वैलिडिटी में बदलाव किया है इसके अलावा बांक दूसरे सभी बेनिफिट्स पहले की ही तरह मिलेंगे। अगर आप इस सस्ते रिचार्ज प्लान को खरीदते हैं तो अब आपको 15 दिनों की वैलिडिटी के साथ पहले की ही तरह 50MB डेटा भी दिया जाएगा। इसके अलावा आपको सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा दी जाती है।
इस प्लान में भी हुआ है बदलाव
आपको याद दिला दें कि कुछ दिनों पहले बीएसएनएल की तरफ से 197 रुपये वाले प्लान में भी बदलाव किया गया था। इस प्लान में यूजर्स को पहले 70 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही थी। लेकिन अब यूजर्स को सिर्फ 54 दिन की वैलिडिटी ही मिलती है। इस प्लान में अब कॉलिंग के लिए सिर्फ 300 मिनट्स मिलते हैं। इसके साथ ही आपको पैक में सभी नेटवर्क पर चैटिंग के लिए हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।
