टेक एंड गैजेट्स

होली पर मोबाइल से कर पाएंगे DSLR जैसी फोटोग्राफी, अगर खरीद लिया ये स्मार्टफोन

Cheapest 108MP camera phone in india: यदि आप भी मोबाइल फोटोग्राफी करते हैं और दमदार कैमरे वाला फोन लेना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। इन फोन की मदद से होली पर आप शानदार फोटोग्राफी कर सकेंगे।

Image

108MP camera phone

Cheapest 108MP camera phone in india: आज कल कॉलिंग और ओटीटी देखने के अलावा फोटोग्राफी के लिए भी स्मार्टफोन का इस्तेमाल किया जाता है। कम कीमत में भी अब ज्यादा मेगापिक्सल वाले फोन मार्केट में हैं। यदि आप भी मोबाइल फोटोग्राफी करते हैं और दमदार कैमरे वाला फोन लेना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम आपको भारत में सबसे कम कीमत में मिलने वाले 108 मेगापिक्सल वाले स्मार्टफोन बता रहे हैं। चलिए देखते हैं टॉप-5 फोन।

Realme C53

यह 108MP कैमरे वाला सबसे सस्ता फोन है। इसकी कीमत 8,999 रुपये है। फोन में 108MP प्राइमरी कैमरे के साथ 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा मिलता है। इसमें 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.74 इंच एचडी डिस्प्ले, T612 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। हालांकि, फोन 4G कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसमें 5G कनेक्टिविटी नहीं है।

Xiaomi Redmi Note 13

शाओमी के इस फोन में 108 MP + 8 MP + 2 MP और 16MP सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन में 6.67 इंच का फुलएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 प्रोसेसर और 6 जीबी तक रैम का सपोर्ट मिलता है। फोन की अन्य खासियत की बात करें तो इसमें फास्ट चार्जिंग के बाद 5000mAh बैटरी मिलती है। शाओमी रेडमी नोट 13 की शुरुआती कीमत 16,599 रुपये है।

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G

यह वनप्लस का सबसे सस्ता फोन है। इसमें 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट है। इसमें 6.72 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है। फोन में 5000 mAh बैटरी और सुपर वूक फार्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत 17,999 रुपये है।

Infinix Note 30 5G

इनफिनिक्स नोट 30 5जी में भी 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन में 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी और तीसरा एआई लेंस मिलता है। इसमें 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा भी है। फोन में 6.78 इंच फुलएचडी डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी का सपोर्ट मिलता है। फोन की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है।

Honor X9b

इस फोन 6.78 इंच कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले और 108 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर से लैस किया गया है। फोन को 5800mAh बैटरी से लैस किया गया है। फोन में IP53 रेटिंग और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स भी हैं। अन्य कैमरे की बात करें तो इसमें 108MP प्राइमरी कैमरा, 5MP अल्ट्रा वाइड और 2MP मैक्रो कैमरा के अलावा 16MP सेल्फी कैमरा मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत 25,999 रुपये है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article