टेक एंड गैजेट्स

मोबाइल से क्लास रूम तक पहुंचा ChatGPT, अमेरिका के एरिजोना यूनिवर्सिटी के साथ हुई पार्टनरशिप

ChatGPT in Classroom: एएसयू और ओपनएआई के बीच सहयोग चैटजीपीटी एंटरप्राइज की एडवांस क्षमता को हाई एजुकेशन में लाता है, जिससे यूनिवर्सिटी में लर्निंग, क्रिएटिविटी और छात्र परिणामों को कैसे बढ़ाते हैं, इसके लिए एक नई मिसाल कायम होती है।

Image

ChatGPT in Classroom

Photo : iStock

ChatGPT in Classroom: अमेरिका में एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी (एएसयू) और ओपनएआई ने चैटजीपीटी को कक्षाओं में लाने के लिए पार्टनरशिप की घोषणा की है। चैटजीपीटी के पीछे एआई रिसर्च एंड डेवलपमेंट कंपनी ओपनएआई के साथ सहयोग करने वाली यूनिवर्सिटी पहली एजुकेशन इंस्टिट्यूशन बन गयी है। फरवरी से शुरू होकर, एएसयू चैटजीपीटी एंटरप्राइज के इनोवेटिव उपयोगों को लागू करने के लिए फैकल्टी और कर्मचारियों से आवेदन आमंत्रित करेगा।

तीन क्षेत्रों पर होगा काम

इसमें तीन प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं- छात्रों की सफलता को बढ़ाना, इनोवेटिव रिसर्च के लिए नए रास्ते बनाना और आर्गेनाइजेशनल प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करना। एएसयू के मुख्य सूचना अधिकारी लेव गोनिक ने कहा, "एडवांस एआई क्षमताओं तक पहुंच प्रदान कर ये टूल्स लोगों को बराबरी का मौका दे रहे हैं, जिससे लोगों और आर्गेनाइजेशन्स को क्रिएटिव और इनोवेशन प्रयासों के लिए एआई की पावर का उपयोग करने की अनुमति मिल रही है।"

नई मिसाल होगी कायम

एएसयू और ओपनएआई के बीच सहयोग चैटजीपीटी एंटरप्राइज की एडवांस क्षमता को हाई एजुकेशन में लाता है, जिससे यूनिवर्सिटी में लर्निंग, क्रिएटिविटी और छात्र परिणामों को कैसे बढ़ाते हैं, इसके लिए एक नई मिसाल कायम होती है।

एएसयू के अध्यक्ष माइकल एम. क्रो ने कहा, "ओपनएआई के साथ हमारा सहयोग हमारी फिलॉसफी और एआई लर्निंग टेक्नोलॉजी के विकास में सीधे भाग लेने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"

प्राइवेसी पहली प्राथमिकता-एएसयू

यूनिवर्सिटी ने कहा, ''प्लेटफॉर्म यूजर की प्राइवेसी को प्राथमिकता देता है, यूजर डेटा की सुरक्षा के लिए एंटरप्राइज-ग्रेड सुरक्षा उपायों को नियोजित करता है। ये उपाय डिजिटल खतरों से बचाने के लिए सावधानीपूर्वक डिजाइन किए गए हैं, जो प्लेटफॉर्म की कार्यक्षमताओं का उपयोग करने के लिए एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करते हैं।''

सीखना सिखाता है चैटजीपीटी-ब्रैड

ओपनएआई के मुख्य परिचालन अधिकारी ब्रैड लाइटकैप ने कहा, ''सीखना इस बात का मूल है कि इतने सारे यूजर चैटजीपीटी को क्यों पसंद करते हैं। एएसयू अपने एजुकेशनल प्रोग्राम में चैटजीपीटी को एकीकृत कर इनोवेशन में लीड पर है।''"हम एएसयू से सीखने और हाई एडुकेशन में चैटजीपीटी के प्रभाव को बढ़ाने की दिशा में काम करने के इच्छुक हैं।"

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article