टेक एंड गैजेट्स

CES 2026: लॉन्च किया दुनिया का पहला स्मार्ट ईंट, लाइट से लेकर कैमरा तक लगा हुआ है

Smart Bricks में 4.1mm का कस्टम ASIC चिप दी गई है, जिसमें सेंसर, RGB लाइट्स, रेडियो स्टैक और इनबिल्ट स्पीकर सिस्टम मौजूद है। इसमें ऑनबोर्ड सिंथेसाइजर भी दिया गया है। ये सभी फीचर्स एक इंटरनल रिचार्जेबल बैटरी से चलते हैं, जो वायरलेस तरीके से इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड के जरिए चार्ज होती है। खास बात यह है कि LEGO सेट के अंदर रहते हुए भी इसे पावर मिलती रहती है।

LEGO Smart Bricks Launched at CES 2026

LEGO Smart Bricks Launched at CES 2026

KEY HIGHLIGHTS
  • CES 2026 में LEGO ने पहली बार इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स वाले Smart Bricks पेश किए।
  • Smart Bricks में सेंसर, RGB लाइट्स, स्पीकर और वायरलेस चार्जिंग बैटरी दी गई है।
  • ये ब्रिक्स मूवमेंट और एक्शन पर रियल-टाइम साउंड और लाइट से रिएक्ट करते हैं।
  • Smart Bricks की शुरुआत Star Wars के खास ऑल-इन-वन LEGO सेट्स से होगी।
  • इन सेट्स में कैमरा या वॉयस रिकॉर्डिंग नहीं होगी, अपडेट्स ऐप से मिलेंगे।

आमतौर पर CES जैसे टेक इवेंट में LEGO का नाम सुनने को नहीं मिलता, लेकिन CES 2026 में इस मशहूर टॉय मेकर ने सबका ध्यान खींच लिया। LEGO ने यहां अपने नए Smart Bricks पेश किए, जो पारंपरिक बिल्डिंग ब्लॉक्स का एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक वर्जन हैं। कंपनी के मुताबिक, यह नया सिस्टम Lego Smart Play नाम के इंटरएक्टिव प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो बच्चों की क्रिएशंस को “जिंदा” कर देता है।

क्या हैं LEGO Smart Bricks?

LEGO Smart Bricks सिस्टम में 2×4 ब्रिक्स, Smart Tag टाइल्स और Smart Minifigures शामिल हैं। इन्हें LEGO Group की Creative Play Team ने डेवलप किया है। कंपनी का कहना है कि ये ब्रिक्स बच्चों के बनाए मॉडल्स को इंटरएक्टिव बना देते हैं, जो मूवमेंट और एक्शन पर रिएक्ट करते हैं। ऐसे में आप समझ लें कि यह ईंट बच्चों के खेलने के लिए है, ना कि वास्तविक घरों में लगाने के लिए है।

दमदार टेक्नोलॉजी से लैस

Smart Bricks में 4.1mm का कस्टम ASIC चिप दी गई है, जिसमें सेंसर, RGB लाइट्स, रेडियो स्टैक और इनबिल्ट स्पीकर सिस्टम मौजूद है। इसमें ऑनबोर्ड सिंथेसाइजर भी दिया गया है। ये सभी फीचर्स एक इंटरनल रिचार्जेबल बैटरी से चलते हैं, जो वायरलेस तरीके से इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड के जरिए चार्ज होती है। खास बात यह है कि LEGO सेट के अंदर रहते हुए भी इसे पावर मिलती रहती है।

क्रिएशंस होंगी पूरी तरह इंटरएक्टिव

जब Smart Bricks को Smart Tags और Smart Minifigures से जोड़ा जाता है, तो ये क्रिएशंस एक्शन के हिसाब से आवाज और बिहेवियर दिखाती हैं। LEGO का दावा है कि इससे खेलने का अनुभव पहले से कहीं ज्यादा इमर्सिव हो जाता है।

CES 2026 में दिखाए शानदार डेमो

CES 2026 में LEGO ने कई डेमो दिखाए। एक बर्थडे केक मॉडल ऐसा था, जिसमें मोमबत्तियां बुझाने पर चीयर और “हैप्पी बर्थडे” सॉन्ग बजने लगता था। वहीं, एक हेलिकॉप्टर मॉडल मूव करने या ब्लेड घुमाने पर ‘हूश’ जैसी आवाज करता था। क्रैश होने पर Smart Bricks लाल रंग में चमकने लगते थे।

कैसे काम करती है यह तकनीक?

इस सिस्टम में LEGO एक खास near-magnetic field sensing system का इस्तेमाल कर रही है। इसमें कॉपर कॉइल्स लगी होती हैं, जो ब्रिक्स के बीच की दूरी और पोजिशन को पहचान लेती हैं। यही तकनीक ब्रिक्स को एक-दूसरे के बारे में “जागरूक” बनाती है। ऑडियो के लिए, सिस्टम Smart Minifigures और Smart Tags से मिलने वाले डेटा के आधार पर रियल-टाइम साउंड जनरेट करता है।

Star Wars सेट्स में होगी पहली एंट्री

LEGO Smart Bricks की शुरुआत तीन ऑल-इन-वन Star Wars सेट्स से होगी। इनमें 473 से लेकर 962 तक पीस होंगे और कीमत 70 डॉलर से 160 डॉलर के बीच रखी गई है। इन सेट्स में ब्लास्टर शूटिंग, इंजन साउंड, लाइटसेबर की आवाज और लाइट्स जैसे फीचर्स मिलेंगे।

प्राइवेसी पर भी दिया गया जोर

LEGO ने साफ किया है कि इन Smart Bricks सेट्स में कोई कैमरा, वॉयस रिकॉर्डिंग या क्लाउड फीचर नहीं होगा। यह हमेशा इंटरनेट से जुड़ा सिस्टम नहीं है। फर्मवेयर अपडेट्स एक कंपैनियन ऐप के जरिए दिए जाएंगे। LEGO Smart Play ऑल-इन-वन Star Wars सेट्स की प्री-ऑर्डर 9 जनवरी से शुरू होगी, जबकि 1 मार्च से ये चुनिंदा रिटेल स्टोर्स और LEGO की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

Pradeep Pandey
Pradeep Pandey author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article