टेक एंड गैजेट्स

CES 2026: Wi-Fi 8 ने जमकर मचाया तहलका, जानें Wi-Fi 7 से यह कितना होगा अलग

इवेंट के दौरान Asus समेत दूसरी कंपनियों की तरफ से Wi-Fi 8 के कॉन्सेप्ट राउटर पेश किए गए। अभी इन्हें अप्रूवल नहीं मिला है लेकिन सामने आते ही Wi-Fi 8 की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। आइए आपको बताते हैं कि Wi-Fi 8 में आखिर Wi-Fi 7 से क्या अलग होने वाला है।

Image

वाई-फाई 8 में आपको ब्रॉडबैंड कनेक्शन में पहले से ज्यादा स्टेबल कनेक्शन मिलने वाला है।

टेक्नोलॉजी की दुनिया के बड़े इवेंट CES 2026 में एक से बढ़कर एक प्रोडक्ट देखने को मिल रहे हैं। ब्राडबैंड सेगमेंट में भी एक बड़ा इनोवेशन इवेंट में देखने को मिला। Wi-Fi 7 को पिछले साल 2024 में ऑफिशियल पेश किया गया था। पूरी दुनिया में अभी Wi-Fi 7 की भी ठीक से पहुंच नहीं बन पाई है लेकिन अब टेक जगत में Wi-Fi 8 की भी तैयारी शुरू कर दी गई है। CES 2026 इवेंट में कई सारी कंपनियों के तरफ से Wi-Fi8 राउटर के कॉन्सेप्ट मॉडल भी देखने को मिले।

आपको बता दें कि इवेंट के दौरान Asus समेत दूसरी कंपनियों की तरफ से Wi-Fi 8 के कॉन्सेप्ट राउटर पेश किए गए। अभी इन्हें अप्रूवल नहीं मिला है लेकिन सामने आते ही Wi-Fi 8 की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। आइए आपको बताते हैं कि Wi-Fi 8 में आखिर Wi-Fi 7 से क्या अलग होने वाला है।

कनेक्टिविटी में मिलेगी सहूलियत

राउटर के माडल पर इंटरनेट स्पीड भी निर्भर करती है। Wi-Fi 8 मौजूदा Wi-Fi 7 से स्पीड के मामले में ज्यादा अलग नहीं होगा। दोनों ही वेरिएंट में लगभग -लगभग एक जैसी स्पीड मिलने वाली है। Wi-Fi 8 में पावर एफिशिएंसी और कनेक्टिविटी WiFi 7 के मुकाबले ज्यादा बेहतर होगी। कंपनियों की तरफ से पेश किए गए डेमो से पता चला है कि Wi-Fi 8 में यूजर को तेज और ज्यादा स्थिर इंटरनेट कनेक्शन मिलेगा, फिर चाहे यूजर ने अपने डिवाइस को राउटर से थोड़ी दूर ही क्यों न रखा हो।

सिग्नल ड्रॉप की समस्या होगी खत्म

अगर आप अभी मौजूदा राउटर में सिग्नल ड्रॉप होने की समस्या का सामना कर रहे हैं तो यह Wi-Fi 8 में पूरी तरह से खत्म होने वाली है। लगाकार कनेक्टिविटी से स्ट्रीमिंग, गेमिंग और दूसरे ऑनलाइन काम में यूजर्स को बड़ी सहूलियत मिलने वाली है। आपको बता दें कि अभी WiFi 7 में 46Gbps तक की स्पीड, कम लेटेंसी और मल्टी-लिंक ऑपरेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। माना जा रहा है कि Wi-Fi 8 में इन सभी फीचर्स में कुछ मेजर अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। उम्मीद है कि साल 2028 तक Wi-Fi 8 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया जाएगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article