टेक एंड गैजेट्स

BSNL के पास पूरे देश में अभी 4G नेटवर्क भी नहीं, कंपनी कब लॉन्च करेगी 5G? IT मिनिस्टर ने बताया

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 06:00 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में हुए एक इवेंट के दौरान भारत में 5G सर्विसेज की आधिकारिक तौर पर शुरुआत कर दी है।

Image

अगले साल अगस्त में BSNL लॉन्च करेगा 5G नेटवर्क

Photo : iStock

IT मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि अगले छह महीनों में 200 से अधिक भारतीय शहरों को 5G सर्विसेज की सुविधा मिलेगी। यह घोषणा केंद्रीय मंत्री ने नई दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस में पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण के तुरंत बाद की। इस इवेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधिकारिक तौर पर भारत में 5G को लॉन्च किया। हालांकि, अभी एयरटेल, जियो और Vi ने ग्राहकों के लिए उपलब्धता की तारीख और प्लान्स की घोषणा नहीं की है। लेकिन, एयरटेल और जियो की ओर से साफ किया गया है कि ग्राहकों को 5G सेवाएं इसी महीने मिलेंगी।

अगले साल अगस्त में BSNL लॉन्च करेगा 5G नेटवर्क

IMC 2022 में आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ये भी जानकारी दी कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) द्वारा खुद की 5G सेवाएं अगले साल 15 अगस्त तक लॉन्च की जाएंगी। हालांकि, ये देखना दिलचस्प होगा कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी किस कीमत में सर्विसेज को उपलब्ध कराती है। साथ ही आपको ये भी बता दें कि BSNL के पास अभी भी पूरे देश में 4G नेटवर्क नहीं है।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आने वाले 6 महीनों में 5G सेवाएं 200 से ज्यादा शहरों में उपलब्ध हो जाएंगी। साथ ही अगले एक-दो सालों में 80 से 90 प्रतिशत जगहों पर 5G सेवाओं को उपलब्ध कराने की कोशिश रहेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि BSNL द्वारा अगले साल 15 अगस्त को 5G सेवाओं की शुरुआत की जाएगी और 5G भी किफायती कीमत पर मिलेगा।

फिलहाल 5G को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें साफ नहीं है। ऐसे में आने वाले तीन से चार दिनों में सरकार और प्राइवेट कंपनियों की तरफ से ज्यादा जानकारी मिलने की उम्मीद है। IMC 2022 के दौरान जियो ने बताया है कि दिवाली तक यानी 23 से 24 अक्टूबर तक चार प्रमुख शहरों में 5G सेवाओं की शुरुआत कर दी जाएगी। वहीं, एयरटेल की 5G सर्विसेज शुरुआत में 8 शहरों में मिलेगी। वहीं, Vi की ओर से अभी कुछ भी नहीं कहा गया है।

साकेत सिंह बघेल
साकेत सिंह बघेलauthor

साकेत सिंह बघेल टाइम्स नाउ नवभारत के लिए टेक सेक्शन कवर करते हैं. इन्हें टेक कवर करते हुए करीब 5 साल हो चुके हैं। इस दौरान इन्होनें ढेरों गैजेट्स को रिव्यू करने और टेक्नोलॉजी के बारे में लिखने के साथ-साथ देशभर के कई ऑनलाइन-ऑफलाइन इवेंट्स को कवर भी किया है। एक्सपर्ट इंटरव्यूज भी किए हैं। टेक की स्टोरीज कवर करने के अलावा साकेत को फोटोग्राफी और गज़लों में भी काफी दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article