टेक एंड गैजेट्स

BSNL के सीएमडी पुरवार को नहीं मिला सेवा विस्तार, DoT अधिकारी रॉबर्ट को मिलेगा अतिरिक्त प्रभार

BSNL CMD P K Purwar: सीएमडी का प्रभार संभालने वाले पुरवार ने पांच साल के लिए विस्तार के लिए आवेदन किया था। बता दें कि दूरसंचार विभाग के अधिकारी रॉबर्ट जे रवि को दूरसंचार क्षेत्र में 34 वर्षों का अनुभव है।

Image

BSNL

BSNL CMD P K Purwar: सरकार ने भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) पी के पुरवार को सेवा विस्तार देने से इनकार कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि यह प्रभार दूरसंचार विभाग (DoT) के वरिष्ठ अधिकारी रॉबर्ट जे रवि को दिया जा सकता है।

पांच साल के लिए विस्तार का किया था आवेदन

जुलाई, 2019 में पांच साल के लिए बीएसएनएल के सीएमडी का प्रभार संभालने वाले पुरवार ने विस्तार के लिए आवेदन किया था। आधिकारिक सूत्र ने कहा, “दूरसंचार विभाग बीएसएनएल के सीएमडी पद का अतिरिक्त प्रभार डीडीजी रॉबर्ट जे रवि को सौंपने पर विचार कर रहा है। वर्तमान सीएमडी द्वारा मांगे गए विस्तार पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है।”

DoT अधिकारी रॉबर्ट को मिल सकती है जिम्मेदारी

भारतीय दूरसंचार सेवा के अधिकारी रवि को दूरसंचार क्षेत्र में 34 वर्षों का अनुभव है। वे दूरसंचार विभाग में उप महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं। बीएसएनएल में यह रवि का दूसरा कार्यकाल होगा। वे इस सरकारी कंपनी में करीब छह साल तक अतिरिक्त महाप्रबंधक के पद पर काम कर चुके हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article