टेक एंड गैजेट्स

BSNL के इस प्लान के आगे जियो-एयरटेल भी फेल! तीन महीने तक रिचार्ज की नो टेंशन

BSNL Best Prepaid Plan: बीएसएनएल का यह प्लान उन यूजर्स के लिए शानदार ऑप्शन है, जो कॉलिंग के लिए प्लान खोज रहे हैं और डेटा का कम इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आपको कम कीमत में ज्यादा वैलिडिटी के साथ कॉलिंग की सुविधा भी मिल सकेगी। इस कीमत पर जियो और एयरटेल 2 या इससे कम महीने तक की वैलिडिटी देते हैं। यानी यहां आपको उसी कीमत पर 1 महीने ज्यादा वैलिडिटी मिलती है।

Image

बीएसएनएल रिचार्ज प्लान

Photo : Times Now Digital

BSNL Best Prepaid Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमेटेड (BSNL) ने हाल ही में एक नया रिचार्ज प्लान पेश किया है, जो अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 90 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है। इस प्लान कीमत 450 रुपये से भी कम है। BSNL के इस प्लान में आपको जियो और एयरटेल प्लान से भी ज्यादा फायदे मिलते हैं। चलिए जानते हैं बीएसएनएल के इस प्लान के बारे में...

BSNL 439 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के फायदे

बीएसएनएल ने थोड़े समय पहले ही 439 रुपये कीमत वाला एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। यह प्लान 3 महीने (90 दिन) की वैलिडिटी के साथ आता है। प्लान में आपको 300 SMS भी मिलते हैं।

BSNL का 439 रुपये वाला प्लान उन यूजर्स के लिए शानदार ऑप्शन है, जो कॉलिंग के लिए प्लान खोज रहे हैं और डेटा का कम इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आपको कम कीमत में ज्यादा वैलिडिटी के साथ कॉलिंग की सुविधा भी मिल सकेगी। इस कीमत पर जियो और एयरटेल 2 या इससे कम महीने तक की वैलिडिटी देते हैं। यानी यहां आपको उसी कीमत पर 1 महीने ज्यादा वैलिडिटी मिलती है। बता दें कि बीएसएनएल के इस प्लान के साथ कोई भी डेटा लाभ नहीं मिलता है।

BSNL का ज्यादा डेटा वाला प्लान

यदि आप कॉलिंग के साथ डेटा भी चाहते हैं तो आप BSNL का 599 रुपये वाला प्लान ले सकते हैं। इस प्लान के साथ प्रतिदिन 2 जीबी डेटा मिलता है। सिर्फ इतना ही नहीं प्लान में रोजाना 100SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी है। प्लान की वैलिडिटी 84 दिन के लिए मिलती है। यानी आपको तीन महीने में कुल 252GB डाटा मिलेगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article