निजी टेलीकॉम कंपनियों की मनमानी के बीच भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने ग्राहकों के लिए एक शानदार प्लान पेश किया है। BSNL ने अपने इस प्लान को सिल्वर जुबली प्लान नाम दिया है। BSNL ने अपने इस प्लान के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है।
BSNL का यह प्लान उनलोगों के लिए एक खास तोहफा है जिन्हें हर रोज अधिक डाटा की जरूरत होती है। BSNL के इस प्लान में डाटा के अलावा मैसेजिंग और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म का भी एक्सेस मिलेगा। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में...
BSNL का सिल्वर जुबली प्लान
BSNL के इस सिल्वर जुबली प्लान की कीमत 225 रुपये रखी गई है और इसकी वैधता 30 दिनों की है। इस प्लान में रोज 2.5GB डाटा मिलेगा जो कि 4G डाटा होगा। इसके अलावा इसमें सभी लोकल और एसटीडी कॉलिंग फ्री होगी। इस प्लान में हर रोज 100 SMS भी मिलेंगे। डाटा खत्म होने के बाद 40kbps की स्पीड से इंटरनेट चलेगा।
BSNL के इस प्लान को BSNL के सेल्फ केयर ऐप या वेबसाइट से लिया जा सकता है। बता दें कि BSNL ने एक Silver Jubilee FTTH प्लान भी पेश किया है जिसकी कीमत 625 रुपये है। यह एक मासिक प्लान है जिसमें 2500GB डाटा मिलेगा और वह भी 70Mbps तक की स्पीड से। इसमें 600 लाइव टीवी चैनल और 127 प्रीमियम चैनल का भी एक्सेस मिलेगा।
