टेक एंड गैजेट्स

1,199 में ब्लूटूथ कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच, दिल की निगरानी से लेकर कैमरा-म्यूजिक सब हो जाएगा कंट्रोल

boAt Wave Sigma 3 SmartWatch: वेव सिग्मा 3 में क्रेस्ट ऐप हेल्थ इकोसिस्टम मिलता है, जो व्यक्तिगत स्वास्थ्य इनसाइट्स और फिटनेस ट्रैकिंग में मदद करता है। वॉच में हार्ट रेट, SpO2 लेवल, एनर्जी लेवल और स्लीप मॉनिटर जैसे फीचर्स हैं। इसमें एक मैपमायइंडिया द्वारा संचालित इसका ऑनबोर्ड नेविगेशन है।

Image

boAt Wave Sigma 3 SmartWatch

boAt Wave Sigma 3 SmartWatch: ऑडियो और वियरेबल्स ब्रांड boAt अपनी नई स्मार्टवॉच बोट वेव सिग्मा 3 (boAt Wave Sigma 3) को भारत में लॉन्च कर दिया है। वॉच को ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर के साथ पेश किया गया है। यह 1,199 रुपये की कीमत में आती है। बोट वेव सिग्मा 3 में मैपमायइंडिया द्वारा संचालित इसका ऑनबोर्ड नेविगेशन सिस्टम मिलता है, जो आपको शहर घूमने में मदद करता है। वॉच के साथ कई हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स भी मिलते हैं।

boAt Wave Sigma 3 SmartWatch: स्पेसिफिकेशन

वेव सिग्मा 3 अपने स्टाइलिश डिजाइन और प्रीमियम एल्युमिनियम एलॉय केस के साथ आती है। इसमें सिलिकॉन स्ट्रैप मिलता है। स्मार्ट वॉच में 550 निट्स ब्राइटनेस वाला एचडी रिजॉल्यूशन 2.01 इंच का बड़ा डिस्प्ले है। वॉच में कस्टमाइज वॉच फेसेस का सपोर्ट मिलता है।

boAt Wave Sigma 3 SmartWatch: दिल की होगी पूरी निगरानी

हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स की बात करें तो वेव सिग्मा 3 में क्रेस्ट ऐप हेल्थ इकोसिस्टम मिलता है, जो व्यक्तिगत स्वास्थ्य इनसाइट्स और फिटनेस ट्रैकिंग में मदद करता है। वॉच में हार्ट रेट, SpO2 लेवल, एनर्जी लेवल और स्लीप मॉनिटर जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा इसमें कैलोरी और स्टेप काउंट की सुविधा भी है। वॉच में रनिंग, साइकिलिंग और स्विमिंग और योग के लिए 700 से ज्यादा एक्टिव मोड मिलते हैं।

boAt Wave Sigma 3 SmartWatch: ऑनबोर्ड नेविगेशन सिस्टम

इसमें एक मैपमायइंडिया द्वारा संचालित इसका ऑनबोर्ड नेविगेशन है। इसके अलावा इसमें इन-बिल्ट क्यूआर ट्रे यूजर्स को क्रेस्ट ऐप के माध्यम से क्यूआर कोड को आसानी से सेव करने और एक्सेस करने की अनुमति देती है, जिससे यात्रा या दैनिक गतिविधियों के दौरान टिकट या पेमेंट कोड को स्कैन किया जा सकता है।

boAt Wave Sigma 3 SmartWatch: बैटरी क्षमता

वेव सिग्मा 3 पानी से बचाव के लिए IP67 रेटिंग से लैस है। इसके साथ 7 दिनों तक की बैटरी लाइफ मिलती है। वहीं ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ यह 2 दिन तक चलती है। वॉच एक्टिव ब्लैक, मेटल ब्लैक, मेटल ग्रे, कूल ग्रे, चेरी ब्लॉसम, रस्टिक रोज और सैफायर ब्रीज कलर में आया है। इसकी कीमत 1,199 रुपये है। वॉच को boat-lifestyle.com, Amazon.in, Flipkart.com, Myntra और देशभर के चुनिंदा स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article