टेक एंड गैजेट्स

boAt ने लॉन्च किया ProGear ईयरबड्स, दमदार साउंड के साथ मिलेगी 100 घंटे की बैटरी

boAt Airdopes ProGear Earbuds: बोट एयरडॉप्स प्रोगियर OWS ईयरबड्स दो कलर ऑप्शन में आता है। इसमें 15mm ड्राइवर्स, ब्लूटूथ v5.3, चार माइक्रोफोन, क्वाड-माइक एआई-ईएनएक्स टेक्नोलॉजी और 100 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है।

Image

boAt Airdopes ProGear Earbuds

boAt Airdopes ProGear Earbuds: भारत का ऑडियो और वियरेबल्स ब्रांड बोट ने Airdopes ProGear को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का पहला ओपन-ईयर वियरेबल स्टीरियो (OWS) ईयरबड है। कंपनी का कहना है कि इस डिवाइस को स्पोर्ट्स फ्रेंडली यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। ProGear एयर कंडक्शन तकनीक से लैस हैं, साउंड लीकेज को कम करते हुए सीधे आपके कानों तक क्लियर साउंड पहुंचाता है।

Boat Airdopes ProGear की कीमत

बोट एयरडॉप्स प्रोगियर OWS ईयरबड्स को दो कलर ऑप्शन-एक्टिव ब्लैक और स्पोर्टिंग ग्रीन में पेश किया गया है। इसकी कीमत 1,999 रुपये है। बोट एयरडॉप्स प्रोगियर OWS ईयरबड्स को boAt-lifestyle.com, फ्लिपकार्ट, अमेजन और मिंत्रा से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। ईयरफोन को ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है।

ईयरबड्स की खासियत

बोट एयरडॉप्स प्रोगियर में क्वाड माइक, लो-लेटेंसी गेमिंग मोड, फास्ट चार्जिंग और लंबी बैटरी लाइफ मिलती है। Boat Airdopes ProGear ईयरबड्स में 15mm ड्राइवर्स, ब्लूटूथ v5.3 का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि ईयरबड्स BEAST मोड के साथ अल्ट्रा-लो लेटेंसी प्रदान करते हैं , जिसमें केवल 40ms की डिलेय होता है। बोट एयरडॉप्स प्रोगियर ईयरबड्स में चार माइक्रोफोन, क्वाड-माइक एआई-ईएनएक्स टेक्नोलॉजी और बैकग्राउंड न्वाइज को खत्म करने के लिए एडवांस एआई एल्गोरिदम का सपोर्ट मिलता है।

Boat Airdopes ProGear की बैटरी लाइफ

बोट का दावा है कि एयरडॉप्स प्रोगियर ईयरबड्स का कुल प्लेटाइम 100 घंटे है। ईयरबड्स को पानी और धूल से बचाव के लिए IPX5 रेटिंग के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा, बड्स में ASAP चार्ज टेक्नोलॉजी है, कंपनी का दावा है कि इसकी मदद से बड्स 10 मिनट की चार्जिंग में 10 घंटे तक का प्लेबैक देता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article