भारत की जानी-मानी ऑडियो और स्मार्ट वियरेबल कंपनी boAt ने नया वायरलेस ईयरबड्स boAt Airdopes ProClip भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे खासतौर पर भारतीय यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पेश किया है। यह नए ओपन-ईयर ईयरबड्स उन लोगों के लिए डिजाइन किए गए हैं जो लंबे समय तक आराम से म्यूजिक सुनना चाहते हैं, लेकिन आसपास की आवाजों से पूरी तरह कटना नहीं चाहते।
भारत में बनी है Airdopes ProClip
boAt Airdopes ProClip का निर्माण भारत में किया गया है। इसे नोएडा के Califonix में बनाया गया है, जो boAt और Dixon Technologies का जॉइंट वेंचर है। कंपनी का कहना है कि ओपन-ईयर ईयरबड्स दुनियाभर में अपनी हल्की डिजाइन और आरामदायक फिट के कारण लोकप्रिय हैं, लेकिन भारत में इनकी कीमत और ज्यादा साउंड लीकेज जैसी समस्याओं के कारण इनका इस्तेमाल सीमित रहा है।
भारतीय यूजर्स के लिए खास डिजाइन
boAt ने Airdopes ProClip को रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया है। इसे ऑफिस, ट्रैवल, वर्कआउट और आउटडोर एक्टिविटी के दौरान इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें Cloud Fit डिजाइन है। ईयरबड्स में Cloud Fit डिजाइन दिया गया है, जो हल्का और आरामदायक है। इसकी फ्लेक्सिबल लूप डिजाइन कानों पर अच्छी पकड़ बनाए रखती है, जिससे दौड़ने या चलते समय भी यह आसानी से अपनी जगह पर रहता है।
Sonic Seal Technology
कंपनी ने इसमें Sonic Seal टेक्नोलॉजी दी है, जो ऑडियो लीकेज को कम करने का काम करती है। इससे यूजर तेज आवाज में म्यूजिक सुन सकता है या कॉल कर सकता है और आसपास बैठे लोगों को आवाज कम सुनाई देगी। इसके अलावा इसमें Ambient Sound Awareness भी जो ओपन-ईयर डिजाइन की वजह से यूजर आसपास की आवाजों को सुन सकता है। ट्रैफिक, अनाउंसमेंट या किसी के बुलाने जैसी आवाजों को मिस करने की संभावना कम रहती है।
लंबे समय तक पहनने में आराम
Airdopes ProClip का डिजाइन कान के अंदर दबाव कम करता है। इसे लंबे सफर, ऑफिस मीटिंग, वॉक या जिम के दौरान आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है। boAt Airdopes ProClip को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है जिनमें व्हाइट, ग्रे, वाइन शामिल हैं। इसे boAt की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon, Flipkart और अन्य रिटेल स्टोर्स से रुपये 1,599 में खरीदा जा सकता है।
