NASA James Webb Space Telescope: अब दिखेंगी अंतरिक्ष की सबसे अद्भुत तस्वीरें, ये है वेब स्पेस टेलिस्कोप की खासियत
NASA James Webb Space Telescope First Image, Launch Date and Time in India, जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप लॉन्च की तारीख: दरअसल, जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप एक स्पेस टेलीस्कोप है। इसे मुख्यतः इन्फ्रारेड खगोल विज्ञान का संचालन करने के लिए डिजाइन किया गया है। अंतरिक्ष में सबसे बड़े ऑप्टिकल टेलीस्कोप के रूप में इसकी बेहद बेहतर इन्फ्रारेड रिजॉल्यूशन और संवेदनशीलता हबल स्पेस टेलीस्कॉप के लिए बहुत पुरानी, दूर या धुंधली वस्तुओं को देखने की अनुमति देती है।
NASA James Webb Space Telescope First Image, Launch Date in India, जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप लॉन्च की तारीख: अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने दुनिया के सामने वे नजारे पेश किए, जिनसे हम और आप अब तक अनजान थे। इसी कड़ी में नासा ने मंगलवार (12 जुलाई, 2022) को एक और नई तस्वीर शेयर की है। इस बेहद खूबसूरत फोटो में कैरिना नेबुला में उभरती हुई तारकीय नर्सरी (Stellar Nurseries) और व्यक्तिगत सितारों (Individual Stars) को साफ तौर पर देखा जा सकता है, जो कि पहले अस्पष्ट थे।
"कॉस्मिक क्लिफ्स" (Cosmic Cliffs) की छवियां वेब के कैमरों की क्षमताओं को ब्रह्मांडीय धूल के माध्यम से देखने के लिए प्रदर्शित करती हैं। यह इसके साथ ही इस पर नई रोशनी डालती हैं कि तारे किस तरह से बनते हैं।
बताया गया कि तारे जब बनना शुरू होते हैं तो इस दौरान चीजों कैमरे में कैद करना मुश्किल होता है, लेकिन वेब की अत्यधिक संवेदनशीलता, स्थानिक संकल्प और इमेजिंग क्षमता इन मायावी घटनाओं को कैच कर सकती है।
धरती से 15 लाख किमी दूर सूर्य की परिक्रमा कर रहा है टेलिस्कोप
वेब स्पेस टेलिस्कोप में 6.5 मीटर चौड़ा शीशा लगा हुआ है। इसके 20 साल तक अंतरिक्ष में काम करने की उम्मीद है। यह अब तक के सबसे ताकतवर और चर्चित टेलिस्कोप में से एक हबल टेलिस्कोप से भी ज्यादा ताकतवर है।
1990 में पहली बार मिली थी अंतरिक्ष की तस्वीरें
मालूम हो कि 20 मई 1990 को हबल स्पेस टेलिस्कोप ने पहली बार अंतरिक्ष की तस्वीरें धरती पर भेजी थीं।
कई रहस्य सुलझाएगा टेलिस्कोप
जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप दुनिया की स्पेस साइंस ऑबजरवेट्री है। वेब हमारे सोलर सिस्टम के रहस्यों को सुलझाएगा और दूर की दुनिया को दिखाएगा।
ब्रह्मांड के कई रहस्य खुलने की उम्मीद
इसके साथ ही बृहस्पति और शनि ग्रहों के कई रहस्य भी सामने आ सकते हैं। एक दूसरे से टकराने वाली दूर की आकाश गंगाओं के बारे में भी जानकारी मिलने की उम्मीद है।
जो अब तक नहीं दिखा, उसे दिखाएगा ये टेलिस्कोप
इतना ही नहीं, वेब स्पेस टेलिस्कोप स्पेक्ट्रोस्कोपी की भी क्षमता रखता है। कई वेबलेंथ पर प्रकाश के पदार्थ के साथ कैसे संपर्क करता है और वह किन केमिकल से बना है, टेलिस्कोप इसकी जानकारी भी वैज्ञानिकों को देगा।
पृथ्वी से दूर हैं आकाश गंगाएं
आकाश गंगाओं को सिर्फ इंफ्रारेड वेबलेंथ से ही देखा जा सकता है। वेब स्पेस टेलिस्कोप से अहम तस्वीरें देखने को मिलेंगी। इसकी पहली डीप-फील्ड तस्वीर SMACS 0723 के रूप में जानी जाने वाली आकाश गंगाओं के एक समूह के रूप में दिखाती है।
इस टेलिस्कोप का है काफी महत्व
वेब स्पेस टेलिस्कोप की मदद से धूल के बादलों, अनजान नए तारों और कहीं ज्यादा दूर तक अंतरिक्ष की तस्वीरें ली जा सकती हैं। आकाश गंगा के अध्ययन के मुताबिक यह टेलिस्कोप बेहद अहम तस्वीरें जारी करेगा, जो अब तक कोई दूसरा अंतरिक्ष टेलिस्कोप नहीं कर पाया।
वेब स्पेस टेलिस्कोप की खासियत
बिंग बैंग सिद्धांत की मानें, तो अंतरिक्ष का निर्माण आज से 13.8 अरब साल पहले हुआ था। वेब स्पेस टेलिस्कोप की खासियत यह भी है कि यह इंफ्रारेड वेबलेंथ की भी तस्वीरें ले सकता है।
अंतरिक्ष की सबसे अद्भुत तस्वीर
13 अरब साल पुरानी हैं आकाश गंगा?
नेचर डॉट कॉम के मुताबिक, यह टेलिस्कोप अंतरिक्ष में मौजूद इतिहास के सबसे पुराने प्रकाश को भी दिखा सकता है, जो आज से 13 अरब साल पहले मौजूद था। पहली तस्वीर से पता चलता है कि आकाश गंगा शायद 13 अरब साल से भी पुरानी हैं।
अभी तक का सबसे शक्तिशाली टेलिस्कोप
वेब स्पेस टेलिस्कोप अभी तक के सबसे शक्तिशाली और चर्चित टेलिस्कोप में से एक है। जारी हपई तस्वीरें खूबसूरत आकाश गंगा का विहंगम दृश्य दिखा रही हैं। इसकी मदद से आने वाले दिनों में ब्रह्मांड के कई राज खुल सकते हैं।
अरबों डॉलर की लागत से हुआ तैयार
वेब स्पेस टेलिस्कोप को पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था। इसे 10 अरब डॉलर की लागत से तैयार किया गया है। फिलहाल वह धरती से 15 लाख किलोमीटर दूर सूरज की परिक्रमा कर रहा है।
विज्ञान और तकनीकी सेक्टर के लिए ऐतिहासिक पल
इस मौके पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि विज्ञान और तकनीक के सेक्टर में यह ऐतिहासिक लम्हा है। जेम्स वेब टेलिस्कोप स्पेस मानवता की महान इंजीनियरिंग उपलब्धियों में से एक है।
उपलब्धि पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया ट्वीट
अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुद जारी की तस्वीर
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) द्वारा जारी की गई ब्रह्मांड की यह तस्वीर अभी तक की सबसे हाई रिजॉल्यूशन वाली तस्वीर है। इस तस्वीर को खुद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस में जारी किया। इसलिए इसका काफी महत्व है।


