टेक एंड गैजेट्स

ब्लैक फ्राइडे पर खरीदारी के टूटे रिकॉर्ड, अमेरिका में ऑनलाइन बिक्री ₹466 अरब के पार

Black Friday Sale: थैंक्सगिविंग डे पर मोबाइल डिवाइस पर लगभग 3.3 बिलियन डॉलर खर्च किए गए, जो 14 प्रतिशत अधिक है और एक ऑल टाइम रिकॉर्ड है। मोबाइल खरीदारी अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई, क्योंकि छुट्टियों के दौरान सबसे ज्यादा डिस्काउंट के लिए स्मार्टफोन खरीदे गए हैं।

Image

Black Friday Sale

Photo : iStock

Black Friday Sale: अमेरिका में थैंक्सगिविंग डे यानी ब्लैक फ्राइडे पर ऑनलाइन बिक्री 5.6 अरब डॉलर (करीब 466 अरब रुपये) तक पहुंच गई। यह पिछले साल से 5.5 प्रतिशत अधिक है। एडोब एनालिटिक्स के अनुसार, थैंक्सगिविंग डे पर मोबाइल डिवाइस पर लगभग 3.3 बिलियन डॉलर खर्च किए गए, जो 14 प्रतिशत अधिक है और एक ऑल टाइम रिकॉर्ड है।

बिक्री 9.6 बिलियन डॉलर होने की संभावना

टेकक्रंच की रिपोर्ट के अनुसार, ब्लैक फ्राइडे की ऑनलाइन बिक्री 9.6 बिलियन डॉलर होने की संभावना है, जो पिछले साल की तुलना में 5.7 प्रतिशत अधिक है। एडोब डिजिटल इनसाइट्स के मुख्य विश्लेषक विवेक पंड्या के हवाले से कहा, थैंक्सगिविंग में ऑनलाइन खर्च में रिकॉर्ड 5.6 बिलियन डॉलर के साथ साइबर वीक की जोरदार शुरुआत हुई है, क्योंकि ग्राहकों ने डिस्काउंट का लाभ उठाया और जमकर खरीदारी की।

उन्होंने कहा, मोबाइल खरीदारी अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई, क्योंकि छुट्टियों के दौरान सबसे ज्यादा डिस्काउंट लेने के लिए अपने स्मार्टफोन का सहारा लिया, इससे ई-कॉमर्स में मोबाइल के बढ़ते महत्व को और भी मजबूती मिली।

रिकॉर्ड खरीदारी की भविष्यवाणी

एडोब थैंक्सगिविंग डे ( शुक्रवार से शुरू होकर ब्लैक फ्राइडे सहित पूरे पांच दिनों तक) के लिए 37.2 अरब डॉलर के ऑनलाइन खर्च की भविष्यवाणी कर रहा है, जो साल-दर-साल 5.4 प्रतिशत अधिक है और सभी हॉलीडे के खर्च का 16.8 प्रतिशत है।

रविवार को बढ़ सकती है बिक्री

सेल्सफोर्स ने कहा कि ग्लोबल स्तर पर, ऑनलाइन बिक्री 31.7 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई, जबकि अमेरिका में इसकी बिक्री 7.5 बिलियन डॉलर थी, दोनों में केवल 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। ग्लोबल स्तर पर सभी ऑनलाइन ट्रैफिक में मोबाइल का योगदान 79 प्रतिशत और अमेरिका में 82 प्रतिशत है। सेल्सफोर्स के वीपी और जीएम, रिटेल, रॉब गारफ ने कहा, मोबाइल ट्रैफिक और बिक्री बढ़ रही है क्योंकि लोग इस हॉलीडे के आखिरी दिन खरीदारी को जारी रख सकते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article