टेक एंड गैजेट्स

Gemini ऐप में बड़ा अपडेट: अब एक क्लिक में बनाएं PDF, Word और Excel फाइलें

यदि आप भी गूगल Gemini ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आप Gemini ऐप से ही PDF, WORD और Excel फाइल बना सकते हैं।

Image

Gemini ऐप में बड़ा अपडेट: अब एक क्लिक में बनाएं PDF, Word और Excel फाइलें

Google ने अपने AI ऐप Gemini में एक नया और बड़े काम का फीचर रोलआउट किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अब सीधे चैट के अंदर ही फाइल बना सकते हैं और उन्हें PDF, Word या Excel जैसे फॉर्मेट में एक्सपोर्ट भी कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि इससे आइडिया को आसानी से एक शेयर करने योग्य डॉक्यूमेंट में बदला जा सकता है।

कई फाइल फॉर्मेट का सपोर्ट

नए अपडेट के बाद Gemini यूजर्स को कई तरह के फाइल फॉर्मेट में कंटेंट तैयार करने की सुविधा देता है। इसमें Google Docs, Google Slides, Microsoft Word (.docx), PDF, TXT और RTF जैसे डॉक्यूमेंट फॉर्मेट शामिल हैं। वहीं, स्प्रेडशीट के लिए Google Sheets, Microsoft Excel (.xlsx) और CSV फाइल भी बनाई जा सकती हैं।

टेक्निकल फाइल्स भी आसानी से तैयार

इस फीचर की खास बात यह है कि यह सिर्फ सामान्य डॉक्यूमेंट ही नहीं, बल्कि LaTeX और Markdown (MD) जैसे टेक्निकल फॉर्मेट को भी सपोर्ट करता है। इससे डेवलपर्स, रिसर्चर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को काफी मदद मिलेगी।

अब नहीं पड़ेगी कॉपी-पेस्ट की जरूरत

Google के मुताबिक, यह फीचर अलग-अलग ऐप्स के बीच कॉपी-पेस्ट करने की जरूरत को खत्म करता है। उदाहरण के तौर पर, यूज़र Gemini से बजट प्रपोजल बनवाकर उसे सीधे Excel फाइल में एक्सपोर्ट कर सकते हैं या किसी आइडिया को PDF या Word डॉक्यूमेंट में बदल सकते हैं।

gemini update

gemini update

कैसे काम करता है यह फीचर

इस सुविधा का उपयोग करना बेहद आसान है। यूज़र को सिर्फ यह बताना होता है कि उन्हें किस प्रकार की फाइल बनानी है—जैसे रिपोर्ट, प्रेजेंटेशन या स्प्रेडशीट। इसके बाद Gemini खुद ही फाइल तैयार कर देता है, जिसे यूज़र अपने डिवाइस में डाउनलोड कर सकते हैं या Google Drive पर सेव कर सकते हैं।

सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध

यह फीचर अब ग्लोबली रोलआउट किया जा रहा है और यह Google Workspace यूज़र्स, पर्सनल अकाउंट रखने वाले लोगों और सब्सक्राइबर्स सभी के लिए उपलब्ध होगा। यह अपडेट हाल ही में हुए Google Cloud Next 2026 इवेंट में पेश किए गए Workspace Intelligence फीचर का हिस्सा है, जो काम को और ज्यादा स्मार्ट और ऑटोमेटेड बनाने पर केंद्रित है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article