टेक एंड गैजेट्स

आ गया गेमिंग फोन का बॉस, 24GB रैम और दमदार प्रोसेसर-कैमरा से है लैस

Asus ROG Phone 8 Pro,ROG Phone 8: फोन में 6.78 इंच सैमसंग एमोलेड LTPO डिस्प्ले है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर और 24 जीबी LPDDR5X रैम का सपोर्ट है। फोन में 1TB स्टोरेज मिलता है।

Image

Asus ROG Phone 8 Pro

Asus ROG Phone 8 Pro,ROG Phone 8: गेमिंग स्मार्टफोन कंपनी आसुस ने अपने नए फोन आसुस आरओजी फोन 8 प्रो और आरओजी फोन 8 को CES 2024 में पेश किया है। इस फोन को क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट वाटर रेसिस्टेंट IP68 रेटिंग से लैस किया गया है। आसुस आरओजी फोन 8 सीरीज में 165Hz रिफ्रेश वाली एमोलेड डिस्प्ले है। दोनों फोन में 5,500mAh की बैटरी और 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

Asus ROG Phone 8 Pro की कीमत

  • आरओजी फोन 8 प्रो को सिंगल फैंटम ब्लैक शेड में पेश किया गया है।
  • 24GB + 1TB वेरियंट- 1,499 डॉलर (लगभग 1,24,000 रुपये)

Asus ROG Phone 8 की कीमत

  • Asus ROG Phone 8 फैंटम ब्लैक और रिबेल ग्रे कलर में आता है।
  • 16GB + 256GB वेरियंट- 1,099 डॉलर (लगभग 91,000 रुपये)
  • 16GB + 512GB वेरियंट - 1,199 डॉलर (लगभग 1 लाख रुपये)

Asus ROG Phone 8 Pro: डिस्प्ले और प्रोसेसर

फोन में 6.78 इंच सैमसंग एमोलेड LTPO डिस्प्ले है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट, HDR10 और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन सपोर्ट के साथ आता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर और 24 जीबी LPDDR5X रैम का सपोर्ट है। फोन में 1TB स्टोरेज मिलता है।

Asus ROG Phone 8 Pro: कैमरा

आरओजी फोन 8 प्रो और आरओजी फोन 8 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 6-एक्सिस गिंबल स्टेबलाइजर के साथ 50 मेगापिक्सल सोनी IMX890 1/1.56 इंच प्राइमरी सेंसर, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और OIS और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 32 मेगापिक्सल सेंसर मिलता है। सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल RGBW कैमरा मिलता है।

Asus ROG Phone 8 Pro: बैटरी

Asus ROG Phone 8 सीरीज में IP68 रेटिंग के साथ Qi 1.3 वायरलेस चार्जिंग और 65W चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन में 5,500mAh की बैटरी पैक की गई है। कंपनी का दावा है फोन 39 मिनट में 100 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article