कल के दिन यानी शुक्रवार 22 अप्रैल को दुनियाभर में अर्ड डे यानी पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। दुनियाभर में अर्थ डे पर्यावरण संरक्षण के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। अर्थ डे को सबसे पहले साल 1970 में मनाया गया था। तब से लेकर अब तक हर साल दुनियाभर में 22 अप्रैल का दिन पृथ्वी के नाम किया जाता है। अगर इस मौके पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामना और जागरूकता संदेश देना चाहते हैं। तो कई तरीकों में से एक WhatsApp Sticker भी है।
WhatsApp पर World Earth Day के नाम से स्टिकर पैक मौजूद है। जो इसी दिन के लिए खास तौर पर बनाया गया है। इस पैक में कई क्रिएटिव स्टिकर्स मौजूद हैं जो प्रकृति और पर्यावरण की खराब होती हालत को हाइलाइट करते हैं। इस स्टिकर पैक को Juan Molinet ने क्रिएट किया है। आइए जानते हैं इस स्टिकर पैक को डाउनलोड और सेंड करने का तरीका।
ऐसे भेजें Earth Day पर WhatsApp Stickers:
- सबसे पहले आपको अपने WhatsApp को अपडेट करना है और फिर ओपन करना है।
- वॉट्सऐप को ओपन कर आपको उस चैट पर टैप करना है, जिस पर स्टिकर भेजना चाहते हैं।
- इसके बाद आपको टेक्स्ट बार के लेफ्ट में दिखाई दे रहे Smiley आइकन पर टैप करना है।
- इसके बाद आपको स्क्रीन के बॉटम में राइट साइड स्टिकर का आइकन दिखाई देगा। इस पर आपको टैप करना है।
- इसके बाद चैट बार के नीचे राइट में दिखाई दे रहे + आइकन पर टैप करना है।
- इसके बाद All Stickers की लिस्ट में नीचे की तरफ स्क्रोल करने पर आपको World Earth Day पैक को सेलेक्ट करना है।
- इसके बाद 500KB के इस स्टिकर पैक को डाउनलोड करना है।
- इसके बाद ये डाउनलोड होगा और आपके स्टिकर्स वाले सेगमेंट में ऐड हो जाएगा। फिर आप किसी भी चैट को इन स्टिकर्स को भेज सकते हैं।

