Vivo, Samsung और Xiaomi के नए स्मार्टफोन्स आज होंगे लॉन्च, जानें लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2022, 11:16 AM IST

मोबाइल लवर्स के लिए आज का दिन काफी खास होने वाला है। क्योंकि, आज यानी 9 फरवरी को Vivo, Samsung और Xioami जैसी तीन बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों के नए स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं। Vivo और Xioami के नए फोन्स आज ही भारत में लॉन्च होंगे।

Vivo, Samsung और Xiaomi के नए स्मार्टफोन्स आज होंगे लॉन्च, जानें लिस्ट

मोबाइल लवर्स के लिए आज का दिन काफी खास होने वाला है। क्योंकि, आज यानी 9 फरवरी को Vivo, Samsung और Xioami जैसी तीन बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों के नए स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं। Vivo और Xioami के नए फोन्स आज ही भारत में लॉन्च होंगे। वहीं, Samsung आज एक ग्लोबल इवेंट में अपने नए फ्लैगशिप फोन्स को भी लॉन्च करेगा। इन फोन्स को जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। 

Xiaomi की बात करें तो आज कंपनी के सब ब्रैंड Redmi के नए प्रोडक्ट्स भारत में दस्तक देने वाले हैं। Redmi इंडिया द्वारा एक वर्चुअल इवेंट दोपहर 12 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसमें Redmi Note 11S, Note 11 4G, Smart Band Pro और Redmi TV X43 की लॉन्चिंग की जाएगी। Redmi Note 11S में MediaTek Helio G96 प्रोसेसर और Redmi Note 11 4G में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर देखने को मिलेगा। 

Vivo की बात करें तो कंपनी अपने नए स्मार्टफोन यानी Vivo T1 5G को  आज देश में लॉन्च करने वाली है। इसे भारत में आज यानी 9 फरवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च होने के बाद ग्राहक इस फोन को Flipkart से खरीद पाएंगे। उम्मीद की जा रही है कि फोन की कीमत 19,000 रुपये से लेकर 23,000 रुपये के बीच हो सकती है। कंपनी ने इस अपकमिंग फोन को लेकर कहा है कि ये सेगमेंट का सबसे पतला और फास्ट स्मार्टफोन होगा। 

अंत में Samsung की बात करें तो कंपनी आज Samsung Galaxy Unpacked 2022 इवेंट का आयोजन करने वाली है। भारतीय समयानुसार इसकी शुरुआत रात 8.30 बजे से होगी। इस इवेंट में Galaxy S22, Galaxy S22 Plus और टॉप एंड Galaxy S22 Ultra फोन्स को लॉन्च किया जाएगा। साथ ही इस इवेंट में Galaxy Tab S8 और Galaxy Tab S8 Ultra की भी लॉन्चिंग की जाएगी। फैन्स इस लॉन्च इवेंट को कंपनी के ऑफिशियल YouTube चैनल से लाइव देख पाएंगे।  

End of Article