Sale: iPhone 13, iPhone 12, iPhone 11 पर उठाएं भारी छूट का फायदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 8, 2022, 08:16 PM IST

Vijay Sales द्वारा iPhones, iPads और MacBooks जैसे Apple के ढेरों प्रोडक्ट्स पर डील्स और डिस्काउंट्स दिए जा रहे हैं। इस लिस्ट में iPhone 12 series, iPhone 13 series, iPad Gen 4 और Apple Watch Series 7 के नाम शामिल हैं। ऑफर्स और डील्स को विजय सेल्स की वेबसाइट और विजय सेल्स आउटलेट्स के जरिए एक्सेस किया जा सकता है।

Sale: iPhone 13, iPhone 12, iPhone 11 पर उठाएं भारी छूट का फायदा

Vijay Sales द्वारा iPhones, iPads और MacBooks जैसे Apple के ढेरों प्रोडक्ट्स पर डील्स और डिस्काउंट्स दिए जा रहे हैं। इस लिस्ट में iPhone 12 series, iPhone 13 series, iPad Gen 4 और Apple Watch Series 7 के नाम शामिल हैं। ऑफर्स और डील्स को विजय सेल्स की वेबसाइट और विजय सेल्स आउटलेट्स के जरिए एक्सेस किया जा सकता है। डील्स को आज यानी 8 फरवरी को लाइव किया गया है और ये 22 फरवरी तक मिलती रहेंगी। 

Apple iPhone 13, iPhone 12 के ऑफर्स 

विजय सेल्स स्टोर्स और वेबसाइट पर iPhone 13 को 71,561 की शुरुआती कीमत पर लिस्ट किया गया है। साथ ही यहां ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड्स और डेबिट कार्ड्स, Kotak और SBI डेबिट कार्ड्स पर 6,000 रुपये का एडिशनल कैशबैक भी दिया जा रहा है। 

इस ऑफर के साथ फोन की प्रभावी कीमत 65,561 रुपये हो जाएगी। वहीं, iPhone 13 Pro की शुरुआती कीमत 1,14,852 रुपये है। साथ ही ग्राहक ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड्स और डेबिट कार्ड्स, Kotak और SBI डेबिट कार्ड्स के जरिए एडिशनल 5,000 रुपये के कैशबैक का भी फायदा उठा सकते हैं। 

प्लेटफॉर्म पर iPhone 11 को 48,152 रुपये की शुरुआती कीमत पर ऑफर किया जा रहा है। साथ ही यहां ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड्स और डेबिट कार्ड्स, Kotak और SBI डेबिट कार्ड्स के साथ 4,000 रुपये का कैशबैक भी दिया जा रहा है। इसी तरह iPhone 12 यहां 61,287 रुपये में उपलब्ध है। साथ ही सेम बैंक कार्ड्स के साथ 5,000 रुपये का एडिशनल कैशबैक दिया जा रहा है। इसी तरह के बाकी के ऑफर्स प्लेटफॉर्म पर जाकर चेक किए जा सकते हैं। 

End of Article