Surya Grahan Dec 2022: जानें क्या होता है सूर्य ग्रहण और ये कैसे होता है?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 29, 2022, 01:43 PM IST

Surya Grahan (Solar Eclipse) April 2022 Date: साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल शनिवार को लगने जा रहा है। इस साल दो आंशिक सूर्य ग्रहण लगने वाले हैं। उनमें से ये पहला होगा।

Surya Grahan Dec 2022: जानें क्या होता है सूर्य ग्रहण और ये कैसे होता है?

Surya Grahan 2022 Date: साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल शनिवार को लगने जा रहा है। इस साल दो आंशिक सूर्य ग्रहण लगने वाले हैं। उनमें से ये पहला होगा। इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगेगा। 

ये अपकमिंग सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। स्पेस डॉट कॉम के मुताबिक दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक महासागर, अंटार्कटिक महासागर और प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में रहने वाले लोगों का साल का पहला सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। साल के इन दो ग्रहणों के बाद साल 2023 लोगों को कोई भी सूर्य ग्रहण नजर नहीं आएगा। 

आइए समझते हैं क्या होता है सूर्य ग्रहण: 

एक सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य एक सीधे लाइन में आ जाते हैं और चंद्रमा सूर्य को ढंक लेता है। ऐसे में सूर्य पृथ्वी से देखने पर दिखाई नहीं देता। साथ ही जैसे ही चंद्रमा सूर्य के सामने होता है तब सूर्य की किरणें ढंक जाती हैं और चंद्रमा पृथ्वी पर छाया करने लगता है। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

हालांकि, जैसा कि हमने ऊपर बताया कि 30 अप्रैल को होने वाला सर्य ग्रहण आंशिक है। सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है। एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए। इस घटना को देखने के लिए धूप के चश्मे आदि का इस्तेमाल करना चाहिए। 

सूर्य ग्रहण का समय

इस साल पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल शनिवार को होगा और ये रात 12:15 से सुबह 04:07 तक जारी रहेगा। ये भारत में दिखाई नहीं देगा। लेकिन, कई यूट्यूब चैनल्स इसकी लाइव स्ट्रीमिंग करते हैं। ऐसे में आप इसे ऑनलाइन देख सकेंगे।

End of Article