UP: बेटे के वीडियो गेम का चस्का रिटायर्ड फौजी को पड़ा महंगा, खेल-खेल में लग गया 36 लाख का चूना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2022, 02:21 PM IST

आगरा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक रिटायर्ड फौजी के अकाउंट से करीब 36 लाख रुपये गेम डाउनलोड करने की वजह से कट गए। अकाउंट से लाखों रूपये कट जाने की ये घटना तब हुई जब रिटायर्ड फौजी के बेटे ने वेबसाइट से एक गेम को डाउनलोड किया। गेम को सिंगापुर बेस्ड एक वेब पोर्टल से डाउनलोड किया गया था।

UP: बेटे के वीडियो गेम का चस्का रिटायर्ड फौजी को पड़ा महंगा, खेल-खेल में लग गया 36 लाख का चूना

आगरा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक रिटायर्ड फौजी के अकाउंट से करीब 36 लाख रुपये गेम डाउनलोड करने की वजह से कट गए। अकाउंट से लाखों रूपये कट जाने की ये घटना तब हुई जब रिटायर्ड फौजी के बेटे ने वेबसाइट से एक गेम को डाउनलोड किया। गेम को सिंगापुर बेस्ड एक वेब पोर्टल से डाउनलोड किया गया था। 

इस मामले में आगरा साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई गई है। हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस मामले की जांच कर रही है। लेकिन, पैसे के बारे में कुछ कह नहीं पा रही है। ये घटना आगरा के हरिपर्वत थाना क्षेत्र की है।  

पुलिस ने कहा कि रिटायर्ड फौजी के बेटे ने अपने पिता के मोबाइल में 'बैटल ग्राउंड गेम' डाउनलोड किया। इसके बाद 36 लाख रुपये कट गए। दरअसल, फौजी का बेटा गेम खेलने का आदी था और उसने गेम के लास्ट स्टेज तक पहुंचने के लिए वीपेन्स खरीदने के ऑनलाइन पेमेंट किया। साथ ही पेमेंट ऑप्शन को इनेबल भी कर दिया। 

ये पेमेंट UPI के जरिए किया गया था। इसके बाद लड़के ने गेम खेलना जारी रखा और एडिशनल फीचर्स के लिए अकाउंट से पैसे खाली होते रहे। इसके बाद जैसे ही अकाउंट से पैसे खाली हो जाने की जानकारी पिता को हुई तो उनके होश उड़ गए। 

इस बीच साइबर सेल के अधिकारी पैसे वापस दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, पैसे मिलने संभावना कम नजर आ रही है। साइबर पुलिस उस वॉलेट का पता लगाने की कोशिश कर रही है जिसमें रकम जमा की गई थी। अधिकारियों ने कहा कि अगर रिटायर्ड फौजी ने अपने UPI पेमेंट ऑप्शन को बंद कर दिया होता, तो शायद पैसे नहीं कटते। 

End of Article