WhatsApp ने दिसंबर में भारत में बैन किए 20 लाख से ज्यादा अकाउंट्स, जानें वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2022, 01:19 PM IST

WhatsApp ने अपने लेटेस्ट कॉम्पलिएंस रिपोर्ट में ये जानकारी दी है कि उसने भारत में दिसंबर 2021 के पीरियड में करीब 2 मिलियन यानी 20 लाख से ज्यादा अकाउंट्स को बैन कर दिया है। ये पहली दफा नहीं है जब मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने एक बार में कई अकाउंट्स को बैन किया हो।

WhatsApp ने दिसंबर में भारत में बैन किए 20 लाख से ज्यादा अकाउंट्स, जानें वजह

WhatsApp ने अपने लेटेस्ट कॉम्पलिएंस रिपोर्ट में ये जानकारी दी है कि उसने भारत में दिसंबर 2021 के पीरियड में करीब 2 मिलियन यानी 20 लाख से ज्यादा अकाउंट्स को बैन कर दिया है। ये पहली दफा नहीं है जब मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने एक बार में कई अकाउंट्स को बैन किया हो। नवंबर में मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने देश में 1.75 मिलियन अकाउंट्स को बैन किया था। 

भारत में बैन किए गए 20,79,000 अकाउंट्स में से 95 प्रतिशत लोग ऑटोमेटेड या बल्क मैसेजिंग के अनऑथोराइज्ड यूज में शामिल थे। सीधे शब्दों में कहा जाए तो इनमें से ज्यादातर अकाउंट्स को भ्रामक जानकारियों के साथ मैसेज फॉर्वर्ड करने या किसी एक मैसेज को बार-बार बहुत सारे कॉन्टैक्ट्स को भेजने के लिए बैन किया गया है।

लेटेस्ट कॉम्पलिएंस रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप को 528 ग्रीवांस रिपोर्ट मिले। इनमें से 149 अकाउंट सपोर्ट रिक्वेस्ट थे, 303 बैन अपील थे, 29 दूसरे सपोर्ट के थे, 34 प्रोडक्ट सपोर्ट के थे और 13 सेफ्टी रिक्वेस्ट थे। 

अगर आप उनमें से हैं जिनका अकाउंट हाल ही में बैन हुआ है तो शायद आपने प्लेटफॉर्म के कुछ गाइडलाइंस का उल्लंघन किया हो। ये हैं कुछ कारण: 

  • - भ्रामक मैसेज बल्क में फॉर्वर्ड करना। 
  • - ज्यादातर समय बल्क में मैसेज शेयर करना। 
  • - अभद्र व्यवहार करना। 
  • - वॉट्सऐप का अनऑफिशियल वर्जन यूज करना। 
  • - कुछ कॉन्टैक्ट्स को किसी ग्रुप में जबरदस्ती ऐड करना। 
  • - अननोन नंबर्स पर प्रमोशनल मैसेज फॉर्वर्ड करना। 
End of Article