Jio vs Airtel vs Vi: ये हैं 500 रुपये के अंदर मिलने वाले बेस्ट प्रीपेड प्लान्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 1, 2022, 06:15 PM IST

टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को नए-नए प्रीपेड प्लान्स लेकर आती रहती हैं। बीच-बीच में प्लान्स को अपडेट भी किया जाता है। ऐसे में अगर आप Jio, Airtel या Vi के ग्राहक हैं और 500 रुपये से कम में बेस्ट प्रीपेड प्लान्स खोज रहे हैं। तो हम आपको यहां ऐसे प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Jio vs Airtel vs Vi: ये हैं 500 रुपये के अंदर मिलने वाले बेस्ट प्रीपेड प्लान्स

टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को नए-नए प्रीपेड प्लान्स लेकर आती रहती हैं। बीच-बीच में प्लान्स को अपडेट भी किया जाता है। ऐसे में अगर आप Jio, Airtel या Vi के ग्राहक हैं और 500 रुपये से कम में बेस्ट प्रीपेड प्लान्स खोज रहे हैं। तो हम आपको यहां ऐसे प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं। 

Airtel 

सबसे पहले कंपनी के 479 रुपये वाले प्लान की बात करें तो ये 56 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें ग्राहकों को रोज 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और 100SMS दिए जाते हैं। साथ ही इसमें Amazon Prime मोबाइल एडिशन का 30 दिन का फ्री ट्रायल, 3 महीने के लिए Apollo 24|7 Circle, फ्री ऑनलाइन कोर्सेज, FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक, फ्री हेलोट्यून्स और फ्री विंक म्यूजिक दिया जाता है। 

अगर आप Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन चाहते हैं कंपनी का 499 रुपये वाला प्लान खरीद सकते हैं। इसमें रोज 2GB डेटा 28 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलेगी। 

Reliance Jio

Jio भी अपने ग्राहकों को 479 रुपये का एक प्लान ऑफर करता है। इस प्लान में ग्राहकों को 56 दिन की वैलिडिटी ऑफर की जाती है। इस दौरान ग्राहकों को रोज 1.5GB डेटा, रोज 100SMS और अनलिमिटेड कॉल्स दिए जाते हैं। साथ ही इसमें JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud का भी फ्री एक्सेस दिया जाता है। 

अगर ग्राहकों को Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन चाहिए तो वे कंपनी के 499 रुपये वाले प्लान को ले सकते हैं। इसमें ग्राहकों को रोज 2GB डेटा और 28 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। 

Vi 

Airtel और Jio की तरह Vi भी 479 रुपये वाला प्लान ऑफर करता है। इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स, रोज 1.5GB डेटा, रोज 100SMS और 56 दिन की वैलिडिटी दी जाती है। साथ ही यहां बिंज ऑल नाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर, Vi™ movies and TV सब्सक्रिप्शन और डेटा डिलाइट जैसे बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं। 

End of Article