Flipkart सेल: सस्ते मिल रहे हैं Apple, Samsung, Moto के फोन्स, जानें डील्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2022, 07:44 PM IST

Flipkart Electronics Sale को लाइव कर दिया गया है। ये सेल 31 जनवरी तक जारी रहेगी। इस दौरान ग्राहकों को iPhone और Android दोनों ही मॉडल्स पर डील्स और डिस्काउंट दिया जा रहा है। सेल के दौरान ग्राहक एक्सचेंज और बैंक ऑफर्स का भी फायदा उठा सकते हैं।

Flipkart सेल: सस्ते मिल रहे हैं Apple, Samsung, Moto के फोन्स, जानें डील्स

Flipkart Electronics Sale को लाइव कर दिया गया है। ये सेल 31 जनवरी तक जारी रहेगी। इस दौरान ग्राहकों को iPhone और Android दोनों ही मॉडल्स पर डील्स और डिस्काउंट दिया जा रहा है। सेल के दौरान ग्राहक एक्सचेंज और बैंक ऑफर्स का भी फायदा उठा सकते हैं। ग्राहकों को सेल में नो-कॉस्ट EMI का भी ऑप्शन दिया जा रहा है। 

अगर आप अफोर्डेबल iPhone खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो iPhone SE  फिलहाल 27,999 रुपये में उपलब्ध है। ये फोन A13 Bionic प्रोसेसर, 12MP रियर कैमरा और डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आता है। अगर आप 40 हजार रुपये तक खर्च कर सकते हैं तो आप फ्लिपकार्ट के जरिए iPhone 11 को भी खरीद सकते हैं। इसे फ्लेटफॉर्म पर 46,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर के साथ इसकी कीमत घटाई जा सकती है। 

iPhone 12 की बात करें तो इसे फ्लिपकार्ट पर 52,999 रुपये पर लिस्ट किया गया है। हालांकि, 10 प्रतिशत सिटी बैंक ऑफर और 15,850 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर के साथ इसकी कीमत 50 हजार रुपये से कम की जा सकती है। लेकिन, ये जरूर है कि आपको चार्जर के लिए अलग से पैसे खर्च करने होंगे। 

अगर आप सेल में एंड्रॉयड स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आप Samsung Galaxy F42 5G को 20,999 रुपये की जगह 15,999 रुपये में खरीद सकते हैं। यानी आप यहां 5,000 रुपये की छूट का फायदा उठा सकते हैं। 

Motorola Edge 20 Fusion 5G को सेल में 20,499 रुपये में बेचा जा रहा है। जबकि, इसे 21,499 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसी तरह फ्लिपकार्ट से Pixel 4a को खरीदा जा सकता है। वहीं, Poco C31 को फ्लिपकार्ट सेल से 8,499 रुपये की जगह 7,999 रुपये में अपना बनाया जा सकता है। 

End of Article