तगड़ी बैटरी और बड़ी स्क्रीन के साथ Realme का नया टैबलेट हुआ लॉन्च, कीमत 10,999 रुपये से शुरू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 30, 2022, 11:35 AM IST

Realme Pad Mini को भारत में शुक्रवार को लॉन्च किया गया। ये कंपनी का लेटेस्ट एंड्रॉयड टैबलेट है। इस टैबलेट में 8.7-इंच डिस्प्ले, 8MP रियर कैमरा, Dolby Atmos सपोर्ट और 30 घंटे तक की बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

तगड़ी बैटरी और बड़ी स्क्रीन के साथ Realme का नया टैबलेट हुआ लॉन्च, कीमत 10,999 रुपये से शुरू

Realme Pad Mini को भारत में शुक्रवार को लॉन्च किया गया। ये कंपनी का लेटेस्ट एंड्रॉयड टैबलेट है। इस टैबलेट में 8.7-इंच डिस्प्ले, 8MP रियर कैमरा, Dolby Atmos सपोर्ट और 30 घंटे तक की बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी शुरुआती कीमत 11 हजार रुपये से भी कम रखी गई है। 

Realme Pad Mini की कीमत बेस Wi-Fi ओनली वेरिएंट (3GB + 32GB) के लिए 10,999 रुपये,  Wi-Fi ओनली वेरिएंट (4GB + 64GB) के लिए 12,999 रुपये, LTE वेरिएंट (3GB + 32GB) के लिए 12,999 और टॉप LTE वेरिएंट (4GB + 64GB) के लिए 14,999 रुपये रखी गई है। 

इस टैबलेट को ब्लू  और ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गा है। ग्राहक इसे फ्लिपकार्ट, रियलमी की वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेलर्स से 2 मई को दोपहर 12 बजे से खरीद पाएंगे। लॉन्च ऑफर के तौर पर 2 से 9 मई के बीच ग्राहकों को इस पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा। 

Realme Pad Mini के स्पेसिफिकेशन्स 

ये टैबलेट एंड्रॉयड 11 बेस्ड Realme UI पर चलता है और इसमें 8.7-इंच (1,340x800 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। इस LCD पैनल में सनलाइट मोड दिया गया है। ये मोड आउटडोर में मैक्जिमम ब्राइटनेस डिलीवर करता है। इस टैबलेट में 4GB रैम, Mali-G57 MP1 GPU के साथ ऑक्टा-कोर Unisoc T616 प्रोसेसर दिया गया है। 

फोटोग्राफी के लिए इस टैबलेट के रियर में 8MP का कैमरा मौजूद है। वहीं, इसके फ्रंट में 5MP का कैमरा दिया गया है। इसमें 64GB तक की इंटरनल मेमोरी दी गई है। कार्ड की मदद से इसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। 

कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें Wi-Fi, Bluetooth v5.0 और एक USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट मौजूद है। साथ ही इस टैबलेट में डुअल-स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए गए हैं। Realme Pad Mini  में 6,400mAh की बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में इसमें 15.8 घंटे तक वीडियो देखे जा सकते हैं। 

End of Article