दमदार फीचर्स वाले Realme C35 का ये नया वेरिएंट हुआ लॉन्च, अभी खरीदें 13,999 रुपये में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 8, 2022, 12:20 PM IST

Realme C35 का एक नया रैम वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया गया है। अब ये फोन 6GB+128GB वेरिएंट में भी उपलब्ध होगा। नए वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन्स फोन के बाकी वेरिएंट्स यानी 4GB+64GB और 4GB+128GB वेरिएंट्स जैसे ही रहेंगे।

दमदार फीचर्स वाले Realme C35 का ये नया वेरिएंट हुआ लॉन्च, अभी खरीदें 13,999 रुपये में

Realme C35 का एक नया रैम वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया गया है। अब ये फोन 6GB+128GB वेरिएंट में भी उपलब्ध होगा। नए वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन्स फोन के बाकी वेरिएंट्स यानी 4GB+64GB और 4GB+128GB वेरिएंट्स जैसे ही रहेंगे। ये फोन 6.6-इंच फुल-HD+ डिस्प्ले और 50MP कैमरे के साथ आता है। 

Realme C35 के नए 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये रखी गई है। ग्राहक इसे फ्लिपकार्ट और रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं। शुरुआत में ये फोन 13,999 रुपये में ग्राहकों को मिलेगा। ग्राहकों के पास इस फोन के लिए ग्लोइंग ब्लैक और ग्लोइंग ग्रीन वाले दो कलर ऑप्शन होंगे। 

Realme C35 के स्पेसिफिकेशन्स 

Realme C35 के नए 6GB+128GB वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन्स बाकी वेरिएंट जैसे ही होंगे। ये स्मार्टफोन Android 11 बेस्ड Realme UI R Edition पर चलता है और इसमें 6.6-इंच फुल-HD+ (1,080x2,408 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T616 प्रोसेसर मौजूद है। 

फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 50MP प्राइमरी कैमरे के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। साथ ही सेल्फी के लिए फ्रंट में 8MP कैमरा मौजूद है। इसकी 128GB तक मेमोरी को कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसकी बैटरी 5,000mAh की है। 

End of Article