Jio लाया मॉनसून ऑफर! कंपनी इस प्रोडक्ट पर दे रही है 1500 रुपये का कैशबैक, जानें डील

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 2, 2022, 06:49 PM IST

जियो द्वारा अपने WiFi हॉटस्पॉट डिवाइस पर 1500 रुपये का कैशबैक मॉनसून ऑफर के तहत दिया जा रहा है। ये प्रोडक्ट एक समय पर काफी पॉपुलर था। आइए जानते हैं पूरी डील।

Jio लाया मॉनसून ऑफर! कंपनी इस प्रोडक्ट पर दे रही है 1500 रुपये का कैशबैक, जानें डील

Reliance Jio देश की एक बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। कंपनी ग्राहकों को नया JioFi खरीदने पर 1,500 रुपये का कैशबैक दे रही है। आज के दौर भले ये डिवाइस ज्यादातर लोगों के लिए आज काम की ना हो। लेकिन, काफी डिवाइसेज को ही एक ही नेटवर्क से जोड़ने के लिए ये काफी काम की डिवाइस है। JioFi मार्केट में काफी लंबे समय से है, लेकिन कंपनी इस प्रोडक्ट से अपना फोकस धीरे-धीरे हटा रही है। इसलिए इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आती है। 

अगर आपको JioFi के बारे में बिलकुल कोई जानकारी नहीं है तो आपको बता दें कि ये एक WiFi हॉटस्पॉट डिवाइस है, जोकि जियो के 4G नेटवर्क पर चलता है। इसमें एक सिम होता है जो कि जियो का होता है। डेटा एक्सेस के लिए इसे आपको रिचार्ज कराना होता है। 

JioFi पर मिल रहा है कैशबैक 

JioFi डिवाइस की कीमत 2,800 रुपये है। जियो मॉनसून ऑफर के तहत अभी आपको इस पर 1,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा। ये कैशबैक 50 प्रतिशत से ज्यादा है। कंपनी के मुताबिक इसे खरीदने के लिए आप किसी भी नजदीकी रिटेल स्टोर पर जा सकते हैं। आप चाहें तो ऐप के जरिए सर्च करके भी इस डिवाइस को खरीद सकते हैं। 

आपको बता दें कि एक समय पर ये काफी पॉपुलर प्रोडक्ट था। हालांकि, आजकल आप सीधे अपने स्मार्टफोन से ही हाई स्पीड Wi-Fi हॉटस्पॉट क्रिएट कर सकते हैं। JioFi एक काफी छोटी डिवाइस है। इसे आसानी से पॉकेट में या बैग में कैरी किया जा सकता है। ये बैटरी पर चलता है ऐसे में इसके लिए कनेक्शन की भी जरूरत नहीं होती। 

End of Article