iPhone 14 के लॉन्च से पहले iPhone 13 पर मिल रहा है इतना बड़ा डिस्काउंट, मिस ना करें डील!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 20, 2022, 11:54 AM IST

Amazon पर iPhone 13 पर भारी भरकम डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही यहां एक्सचेंज ऑफर और बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।

iPhone 14 के लॉन्च से पहले iPhone 13 पर मिल रहा है इतना बड़ा डिस्काउंट, मिस ना करें डील!

Apple iPhone 13 Discount: अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ये आपके लिए सही समय हो सकता है। Apple iPhone 14 सितंबर में लॉन्च होने वाला है और इसका असर पुराने iPhone मॉडल्स की कीमत पर दिख रहा है। अगर आप प्रीमियम स्मार्टफोन चाहते हैं तो आपके लिए iPhone 13 सीरीज के एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। ऐसे में हम यहां आपको इस फोन पर मिल रही एक अच्छी डील के बारे में बताने जा रहे हैं। 

iPhone 13 प्राइस कट

दरअसल Amazon पर iPhone 13 के 128GB वेरिएंट पर बड़ी छूट दी जा रही है। अमेजन पर ये फोन 8,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के बाद 71,900 रुपये में उपलब्ध है। ये एक लिमिटेड पीरियड ऑफर है और ये कब तक जारी रहेगा। इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। 

इससे ज्यादा डिस्काउंट पाने के लिए आप कोटक बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट कर सकते हैं। इससे आपको 1,500 रुपये की छूट मिल जाएगी। वहीं, एक्सचेंज के जरिए आप 12,750 रुपये तक की भी छूट का फायदा उठा सकते हैं। 

iPhone 13 के स्पेसिफिकेशन्स 

ये स्मार्टफोन में 6.1-इंच OLED स्क्रीन के साथ आता है। साथ ये iOS 15 पर चलता है और जल्द ही इसमें iOS 16 का अपग्रेड भी मिल सकता है। इसमें Apple का फ्लैगशिप A15 Bionic प्रोसेसर मौजूद है। 

फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 12MP वाइड एंगल कैमरा और 12MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिलता है। इसी तरह इसके फ्रंट में भी 12MP सेल्फी के लिए आता है। 

End of Article