Apple ने इस स्टूडेंट को दिया 75 लाख रुपये से भी ज्यादा का इनाम, जानें वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2022, 11:39 AM IST

साल 2019 में Ryan Pickren ने iPhone में कई खामियों का पता लगाया था। इससे यूजर के बिना परमिशन के ही कैमरे को ऑन किया जा सकता था। Ryan जॉर्जिया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में PhD के स्टूडेंट हैं। इन्होंने इस खामी के बारे में Apple को जानकारी दी थी।

Apple ने इस स्टूडेंट को दिया 75 लाख रुपये से भी ज्यादा का इनाम, जानें वजह

साल 2019 में Ryan Pickren ने iPhone में कई खामियों का पता लगाया था। इससे यूजर के बिना परमिशन के ही कैमरे को ऑन किया जा सकता था। Ryan जॉर्जिया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में PhD के स्टूडेंट हैं। इन्होंने इस खामी के बारे में Apple को जानकारी दी थी। बदले में कंपनी ने बग बाउंटी के रूप में उन्हें 75 हजार डॉलर का इनाम दिया था। अब एक बार फिर उन्होंने एक नई खामी का पता लगाया है लेकिन इस बार डिवाइस अलग है। 

9to5Mac की रिपोर्ट के मुताबिक Ryan ने एक बार फिर एक नई खामी का पता लगाया है लेकिन इस बार ये डिवाइस Mac Webcam है। Ryan Pickren ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि मेरे हैक ने iCloud शेयरिंग और Safari 15 में आ रही कई खामियों का फायदा उठाकर सक्सेसफुली अनऑथोराइज्ड कैमरा एक्सेस ले लिया था। हालांकि, इस बग के लिए विक्टिम को मेरी वेबसाइट के एक पॉपअप पर Open पर क्लिक करना जरूरा था। लेकिन, इससे मुझे मल्टीमीडिया परमिशन से भी ज्यादा एक्सेस मिल रहे थे। 

Ryan के मुताबिक, ये बग बेहद खतरनाक था। क्योंकि, ये हैकर को विक्टिम द्वारा विजिट किए जा रहे किसी भी वेबसाइट का एक्सेस दे रहा था। ऐसे में ना केवल कैमरे को हैक किया जा सकता था बल्कि Gmail, Facebook या iCloud जैसे अकाउंट्स को भी अटैक किया जा सकता था। Ryan ने अपनी वेबसाइट पर विस्तार से इस बग के बारे में समझाया है। यहां उन्होंने ये भी बताया है कि कैसे किसी ऐप के डिजाइन की एक खामी के चलते बाकी छोटे बग्स भी बड़े हो जाते हैं। 

Ryan Pickren ने इस खामी के बारे में पिछले साल जुलाई में Apple को जानकारी दी। Ryan के मुताबिक अब कंपनी ने इन सभी खामियों को दूर कर लिया है और बग बाउंटी प्रोग्राम के तहत उन्हें $100,500 (लगभग 75,54,000 रुपये) दिए गए हैं। फिलहाल ये कंफर्म तो नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि ये अमाउंट ऐपल द्वारा बग बाउंटी प्रोग्राम के तहत दिया गया सबसे बड़ा अमाउंट है। 
 

End of Article