फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल आज से, 20000 रुपए से कम में खरीद सकते हैं iPhone SE (2020)

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 16, 2020, 10:08 AM IST

फ्लिपकार्ट ने अपने फ्लिपकार्ट प्लस सदस्यों के लिए बिग बिलियन डेज सेल आज से शुरू कर दिया है। आप इस ऑफर का फायदा उठा सकते है।

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल आज से, 20000 रुपए से कम में खरीद सकते हैं iPhone SE (2020)

फ्लिपकार्ट ने अपने फ्लिपकार्ट प्लस सदस्यों के लिए बिग बिलियन डेज सेल (Big Billion Days sale) शुरू कर दिया है। रात 12 बजे (16 अक्टूबर 12 AM) से सेल शुरू हो गई। सेल के दौरान कंपनी अपने ग्राहकों को कई प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट, ऑफर और बहुत कुछ दे रही है। छूट के अलावा, कंपनी टाइम बेस्ड प्रमोशन भी चला रही है, जिसमें 'क्रेज़ी डील्स' सेक्शन शामिल है, जिसमें 12 AM, 8 AM और 4 PM पर 'महा प्राइस ड्रॉप' सेक्शन में एक्स्ट्रा छूट भी दे रही है। जो हर आठ घंटे में 20 प्रतिशत एक्स्ट्रा डिस्काउंट प्राप्त कर सकते है। 'रश ऑवर्स' सेक्शन में जो रोज 2 बजे तक लाइव रहेगा। इस समय में ग्राहकों को प्रोडक्ट्स बहुत कम कीमत में मिलेंगे। साथ ही 'फ्लैश सेल्स', जो हर घंटे बदल जाएगा।

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल 21 अक्टूबर तक चलेगी। अगर आपने 1 रुपए का भुगतान करके बिग बिलियन डेज प्री-ऑर्डर सेल के दौरान किसी भी प्रोडक्ट्स का प्री-ऑर्डर किया है, तो आपको अब बाकी की रकम 16 अक्टूबर तक चुकानी होगी। यदि आप ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो भुगतान की मूल नियम में आपकी 1 रुपए की पूर्व-ऑर्डर राशि वापस कर दी जाएगी। एसबीआई बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड ग्राहक भी सेल के दौरान प्रोडक्ट्स की खरीद पर 10 प्रतिशत की तत्काल छूट पाने के पात्र होंगे। इसके अलावा कंपनी ग्राहकों को नो-कॉस्ट EMI स्कीम, एक्सचेंज डील और पेटीएम कैशबैक ऑफर भी दे रही है।

iPhone SE (2020) पर भारी छूट

फ्लिपकार्ट से आईफोन SE (2020) 14000 रुपए कम में मिल रही है। बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान फ्लिपकार्ट से आईफोन एसई (2020) की कीमत 17,949 रुपए में हैं। बिग बिलियन डेज की बिक्री उन लोगों के लिए लाइव है, नकी आज फ्लिपकार्ट प्लस की सदस्यता है। सभी के लिए, सौदे कल से शुरू होंगे। सेल के दौरान iPhone SE (2020) नए खुदरा मूल्य 39,999 रुपए से सीधे नीचे 25,999 रुपए के फ्लैट डिस्काउंट पर उपलब्ध है। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट सेल के दौरान बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज ऑफर्स और कई ऑफर्स दे रहा है।

सैमसंग गैलेक्सी S20 + की क्रेज डील

8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज के साथ हाल ही में लॉन्च किया गया सैमसंग गैलेक्सी एस 20+ अपने 'क्रेज़ी डील्स' सेक्शन के तहत 49,999 रुपए में उपलब्ध है। इसके अलावा, सैमसंग इस स्मार्टफोन के साथ ग्राहकों को अपने गैलेक्सी फॉरएवर प्लान की भी पेशकश कर रहा है, जहां यह केवल आपको 35,198 रुपए की लागत में आने वाला है और एक साल के बाद आप थोड़े और भुगतान करके लेटेस्ट सैमसंग फ्लैगशिप में अपग्रेड कर पाएंगे।

सोनी ब्राविया X7002G डील

सोनी ब्राविया X7002G 43 इंच का अल्ट्रा एचडी 4K एलईडी स्मार्ट टीवी है। यह लिनक्स आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम चलाता है और नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और यूट्यूब के लिए सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 3840x2160 पिक्सेल का रिजाल्यूशन है। यह 20W के स्पीकर आउटपुट के साथ आता है।

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल कल से सभी के लिए शुरू हो जाएगी, लेकिन फ्लिपकार्ट प्लस यूजर्स के लिए बिक्री पहले से ही लाइव हो गई है। सभी छोटे बड़े डील और विभिन्न प्रोडक्टस् पर रोमांचक छूट आज से फ्लिपकार्ट प्लस के सदस्यों के लिए उपलब्ध हैं। चूंकि त्योहारी सीजन करीब है, आप में से कई लोग एक नया स्मार्टफोन खरीदने के लिए उत्सुक हो सकते हैं। 
 

End of Article