700 से ज्यादा एक्टिव मोड्स के साथ boAt की नई वॉच लॉन्च, कीमत 2,499 रुपये, 30 मिनट में होगी फुल चार्ज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 17, 2022, 04:35 PM IST

boAt Xtend Sport स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ये Xtend लाइनअप में कंपनी की नई बजट स्मार्टवॉच है। इस नई वॉच की खास बात ये है कि इसमें 700 से ज्यादा एक्टिव फिटनेस मोड्स दिए गए हैं। इसकी कीमत 2,500 रुपये से कम रखी गई है।

700 से ज्यादा एक्टिव मोड्स के साथ boAt की नई वॉच लॉन्च, कीमत 2,499 रुपये, 30 मिनट में होगी फुल चार्ज

boAt Xtend Sport स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ये Xtend लाइनअप में कंपनी की नई बजट स्मार्टवॉच है। इस नई वॉच की खास बात ये है कि इसमें 700 से ज्यादा एक्टिव फिटनेस मोड्स दिए गए हैं। इसकी कीमत 2,500 रुपये से कम रखी गई है। ये वॉच लो टू मॉडरेट इंटेंसिटी एक्टिविटीज जैसे कुकिंग, स्केटबोर्डिंग, लॉन्ड्री और पेटिंग को भी ट्रैकर कर सकती है। 

boAt Xtend Sport की इंट्रोडक्टरी कीमत 2,499 रुपये रखी गई है। ग्राहक इसे अमेजन और बोट की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद पाएंगे। वॉच की बिक्री शुरू कर दी गई है। इसे ग्रे, ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। 

boAt Xtend Sport के स्पेसिफिकेशन्स 

इस स्मार्टवॉच में 550 nits पीक ब्राइटनेस के साथ 1.69-इंच HD डिस्प्ले दिया गया है। यूजर्स इस स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा फेस को चेंज कर सकते हैं। यहां साइड में बटन भी दिया गया है। साथ ही इस वॉच में यूजर्स को लाइव क्रिकेट अलर्ट भी मिलेगा। यहां यूजर्स को सिडेंट्री अलर्ट भी रिसीव होगा। 

boAt Xtend Sport में 700 से ज्यादा एक्टिव मोड्स दिए गए हैं। इन मोड्स में कराटे, स्विमिंग, बॉक्सिंग, क्रिकेट, बैडमिंटन, फुटबॉल और टेबल टेनिस आदि मौजूद हैं। बैटरी की बात करें तो इस स्मार्टवॉच को सिंगल चार्ज में 7 दिन तक चलाया जा सकता है। इसमें फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है। इस वियरेबल को महज 30 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। इसकी बैटरी 200mAh की है। 

इसमें ऐप्स, कॉल्स और टेक्स्ट मैसेज के लिए नोटिफिकेशन सपोर्ट भी दिया गया है। डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के लिए ये  IP67 सर्टिफाइड है। इसमें कैमरा और म्यूजिक कंट्रोल भी मौजूद है। हेल्थ को ध्यान में रखकर इसमें 27×7 हार्ट रेट सेंसर, ब्लड ऑक्सीजन सेंसर और स्लीप मॉनिटर दिया गया है। 

End of Article