Ambrane के अपने प्रोडक्ट लाइनअप में एक नई स्मार्टवॉच को ऐड किया है। इस स्मार्टवॉच का नाम FitShot Surge है। इस स्मार्टवॉच में राउंड डायल और रस्ट प्रूफ बॉडी दी गई है। साथ ही इसमें हार्ट रेट मॉनिटर और ब्लड ऑक्सीजन भी मौजूद है।
Ambrane FitShot Surge की कीमत 1,999 रुपये रखी गई है। इसे रोज़ पिंक और जेड ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। ग्राहक इसे फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।
Ambrane FitShot Surge के स्पेसिफिकेशन्स
इस नई स्मार्टवॉच में 1.28-इंच सर्कुलर डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले में प्रोटेक्शन के लिए स्क्रैच रेसिस्टेंट ग्लास भी दिया गया है। ब्लड ऑक्सीजन लेवल चेक करने के लिए इसमें SpO2 सेंसर भी मौजूद है। साथ ही ये इस वॉच के जरिए ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट को भी मॉनिटर किया जा सकता है।
ये स्मार्टवॉच स्लीप और डेली फिटनेस एक्टिविटीज को भी ट्रैक करती है। इसमें 8 अलग-अलग स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं। इसके जरिए म्यूजिक प्लेबैक और कैमरा को भी कंट्रोल किया जा सकता है। डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के लिए ये IP68 रेटेड है।
Ambrane FitShot Surge में एक थिएटर मोड भी दिया गया है। इसे इनेबल करने पर फेवरेट शो और मूवी देखते वक्त वाइब्रेशन ऑफ हो जाता है और ब्राइटनेस घट जाता है। कंपनी के दावे के मुताबिक इस वॉच को सिंगल चार्ज में 7 दिनों तक चलाया जा सकता है।
