Amazon की समर सेल हुई LIVE, ये हैं 5 बेस्ट स्मार्टफोन डील्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 4, 2022, 07:51 PM IST

Amazon Summer Sale May 2022 सेल की शुरुआत हो चुकी है और इस दौरान स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स, स्मार्ट TV मॉडल्स और वियरेबल्स जैसे ढेरों प्रोडक्ट्स पर डील्स और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों को नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन्स और एक्सचेंज डिस्काउंट्स भी दिए जा रहे हैं। अमेजन ने ICICI Bank, Kotak Bank और RBL जैसे बैंकों के साथ साझेदारी भी की है।

Amazon की समर सेल हुई LIVE, ये हैं 5 बेस्ट स्मार्टफोन डील्स

Amazon Summer Sale May 2022 सेल की शुरुआत हो चुकी है और इस दौरान स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स, स्मार्ट TV मॉडल्स और वियरेबल्स जैसे ढेरों प्रोडक्ट्स पर डील्स और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों को नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन्स और एक्सचेंज डिस्काउंट्स भी दिए जा रहे हैं। अमेजन ने ICICI Bank, Kotak Bank और RBL जैसे बैंकों के साथ साझेदारी भी की है। इससे ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक इंस्टैंट डिस्काउंट का फायदा भी मिलेगा। फिलहाल हम यहां आपको टॉप स्मार्टफोन  डील्स के बारे में बताने जा रहे हैं। 

Apple iPhone 13

सेल के दौरान iPhone 13 के 128GB वेरिएंट को 79,900 रुपये की जगह 64,900 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। साथ ही ग्राहक पुराना iPhone एक्सचेंज कर 17,000 रुपये तक एडिशनल डिस्काउंट भी पा सकते हैं। 

OnePlus 9RT

फिलहाल ये स्मार्टफोन अमेजन पर 42,999 रुपये में लिस्टेड है। ग्राहक कूपन के जरिए इस पर 4,000 रुपये के डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। इससे फोन की प्रभावी कीमत 38,999 रुपये हो जाएगी। साथ ही ग्राहक ICICI बैंक कार्ड्स के जरिए 750 रुपये तक की छूट भी पा सकते हैं। 

Redmi Note 11

ये फोन अमेजन की सेल में 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिस्टेड है। लॉन्च के वक्त इसके बेस वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये रखी गई थी। साथ ही ग्राहक कूपन के जरिए इस पर 1,250 रुपये के डिस्काउंट का फायदा भी उठा सकते हैं। साथ ही बैंक ऑफर्स के जरिए इस पर 1,000 रुपये तक की छूट भी पाई जा सकती है। 

Samsung Galaxy M12

Amazon Summer Sale 2022 के दौरान ये फोन 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। इसे 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। 

Realme Narzo 50

अमेजन सेल में ये फोन 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। ये कीमत लॉन्च प्राइस जितनी ही है। लेकिन, ग्राहक कूपन के जरिए इस पर 1,000 रुपये के डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। 

End of Article