बड़ी बैटरी और ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ Moto का नया स्मार्टफोन हुआ पेश, कीमत करीब 12,000 रुपये

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 4, 2022, 12:06 PM IST

Moto E32 बजट स्मार्टफोन को यूरोप में लॉन्च कर दिया गया है। ये एक बजट स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप, Unisoc T606 प्रोसेसर और 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

बड़ी बैटरी और ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ Moto का नया स्मार्टफोन हुआ पेश, कीमत करीब 12,000 रुपये

Moto E32 बजट स्मार्टफोन को यूरोप में लॉन्च कर दिया गया है। ये एक बजट स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप, Unisoc T606 प्रोसेसर और 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। ये पिछले साल नवंबर में लॉन्च किए गए Moto E30 का अपग्रेड है। 

Moto E32 की कीमत सिंगल 4GB और 64GB वेरिएंट के लिए EUR 149 (लगभग 12,000 रुपये) रखी गई है। इसे जर्मनी और स्पेन जैसे कुछ यूरोपियन मार्केट्स में बिक्री के लिए उपलपबध करा दिया गया है। इसे मिस्टी सिल्वर और स्लेट ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। 

Moto E32 के स्पेसिफिकेशन्स 

डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर चलता है और इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच HD+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 4GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर Unisoc T606 प्रोसेसर मौजूद है। 

फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए इसके रियर में 16MP प्राइमरी कैमरा, 2MP डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 8MP का कैमरा मौजूद है। इसकी इंटरनल मेमोरी 64GB की है, जिसे कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। 

कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें 4G LTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, Bluetooth v50, GPS/ A-GPS, USB Type-C और एक 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट मौजूद है। फिंगरप्रिंट सेंसर यहां साइ़ड माउंटेड है। इसकी बैटरी 5,000mAh की है और यहां 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। 

End of Article