Amazon Summer Sale 2022 की शुरुआत जल्द ही होगी। इसके लिए टीजर जारी कर दिया गया है। फिलहाल अमेजन ने सेल के लिए ऑफिशियल डेट की जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन, सेल में किस तरह के ऑफर्स ग्राहकों को देखने को मिलेंगे, इसकी जानकारी कंपनी ने दे दी है।
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने ICICI Bank, Kotak Mahindra Bank और RBL Bank के साथ साझेदारी की है। इससे ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक डिस्काउंट सेल के दौरान मिलेगा। अमेजन ने ये भी कहा है कि सेल के दौरान स्मार्टफोन्स से लेकर लैपटॉप और TWS ईयरबड्स तक 60 से ज्यादा नए प्रोडक्ट्स भी लॉन्च होंगे।
Amazon India ने इस साल के अमेजन समर सेल के सभी ऑफर्स और डील्स की जानकारी आपको देने के लिए लैंडिंग पेज को सेट किया है। सेल के दौरान ग्राहकों को Bajaj Finserv क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स पर नो-कॉस्ट EMI ऑफर्स मिलेंगे। साथ ही ग्राहकों को एक्सचेंज ऑफर्स के तहत 15,000 रुपये तक की भी बचत करने का मौका मिलेगा।
अमेजन समर सेल के दौरान मोबाइल्स और एक्सेसरीज पर ग्राहकों को 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट भी मिलेगा। पॉपुलर स्मार्टफोन्स जैसे Xiaomi 11T Pro, OnePlus Nord CE 2 5G , Samsung Galaxy M33 5G, iQoo Z6 5G और Redmi Note 11T 5G पर सेल के दौरान डिस्काउंट भी मिलेगा।
अमेजन की इस सेल में लैपटॉप्स और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज पर 30 प्रतिशत तक डिस्काउंट और हेडफोन्स पर 75 प्रतिशत तक की छूट भी मिलेगी। सेल में Honor MagicBook X 15, Apple iMac 2021, Lenovo Yoga Smart Tab और JBL Tune 130NC जैसी डिवाइसेज पर भी डिस्काउंट मिलेगा।
