सावधान! इन 35 ऐप्स में है खतरनाक वायरस, अगर आपके फोन इनमें से कोई भी हो तो तुरंत करें डिलीट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 20, 2022, 01:54 PM IST

एक साइबरसिक्योरिटी फर्म ने मैलवेयर से इंफेक्टेड 35 ऐप्स की पहचान की है। अगर इनमें से कोई भी ऐप आपके फोन में हो तो तुरंत डिलीट कर दें।

सावधान! इन 35 ऐप्स में है खतरनाक वायरस, अगर आपके फोन इनमें से कोई भी हो तो तुरंत करें डिलीट

Google Play Store सुरक्षित ऐप्स को ही जगह देने के लिए कई तरह की प्रोटेक्शन फॉलो करता है। ताकी कोई भी मैलवेयर इंफेक्टेड ऐप प्ले स्टोर में ना आ सके। हालांकि, इसके बावजूद स्कैमर्स नए-नए तरीकों से ऐप्स में मैलवेयर इंजेक्ट कर देते हैं। इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ है। साइबरसिक्योरिटी टेक्नोलॉजी कंपनी Bitdefender के मुताबिक 35 पॉपुलर एंड्रॉयड ऐप्स में मैलवेयर पाया गया है। ये ऐप्स लोगों के पर्सनल डेटा चुराते हैं और गैरजरूरी ads भी दिखाते हैं। ऐसे में अगर इनमें से कोई भी ऐप आपके फोन में हो तो तुरंत इन्हें डिलीट कर दें। 

साइबरसिक्योरिटी फर्म ने 35 ऐसे खतरनाक ऐप्स की खोज प्ले स्टोर पर की है, जो धोखे से खुद को डाउनलोड करवाते थे। रिपोर्ट के मुताबिक, जैसे ही यूजर्स इन ऐप्स को इंस्टॉल करते हैं। इनका नाम बदल जाता है और ऐप आइकन डिवाइस में हिडन रहता है। इस एक्टिविटी के पीछे स्कैमर्स का लक्ष्य ad सर्व करना और इससे रेवेन्यू जनरेट करना है। ये ऐप्स एंड्रॉयड की सिक्योरिटी को भी बायपास कर देते हैं।

ये हैं ऐप्स: 

  • Walls light - Wallpapers Pack
  • Big Emoji - Keyboard
  • Grad Wallpapers - 3D Backdrops
  • Engine Wallpapers - Live & 3D
  • Stock Wallpapers - 4K & HD
  • EffectMania - Photo Editor
  • Art Filter - Deep Photoeffect
  • Fast Emoji Keyboard
  • Create Sticker for Whatsapp
  • Math Solver - Camera Helper
  • Photopix Effects - Art Filter
  • Led Theme - Colorful Keyboard
  • Keyboard - Fun Emoji, Sticker
  • Smart Wifi
  • My GPS Location
  • Image Warp Camera
  • Art Girls Wallpaper HD
  • Cat Simulator
  • Smart QR Creator
  • Colorize Old Photo
  • GPS Location Finder
  • Girls Art Wallpaper
  • Smart QR Scanner
  • GPS Location Maps
  • Volume Control
  • Secret Horoscope
  • Smart GPS Location
  • Animated Sticker Master
  • Personality Charging Show
  • Sleep Sounds
  • QR Creator
  • Media Volume Slider
  • Secret Astrology
  • Colorize Photos
  • Phi 4K Wallpaper - Anime HD

अगर आपने कभी इन ऐप्स को अपने फोन में डाउनलोड किया हो तो इन्हें तुरंत डिलीट कर दें। ये भी संभव है कि इन ऐप्स ने अपने नाम और आइकन बदल दिए हों। ऐसे में आपको ऐप लिस्ट से बारीकी से देखकर इन्हें हटाना होगा। साथ ही ऐसे फेक ऐप्स से बचने के लिए रिव्यू और डेवलपर डिटेल्स को चेक करें। साथ ही ऑफिशियल प्लेटफॉर्म्स से ही ऐप्स को डाउनलोड करें। 
 

End of Article