स्वदेशी कंपनी Zoco Corporation की तरफ से लॉन्च किया गया मैसेजिंग ऐप Arattai लॉन्च के बाद से ही सुर्खियों में बना हुआ है। Arattai का बाजार में सीधा मुकाबला मेटा के स्वामित्व वाले पॉपलुर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp से है। अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए कंपनी Arattai को लगातार अपग्रेड कर रही है। अब कंपनी की तरफ से ऐप पर अब तक का सबसे बड़ा फीचर दे दिया गया है। अब Arattai यूजर्स को भी वॉट्सऐप की तरह एन्ड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का फीचर मिलेगा।
Arattai में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन फीचर न होने की वजह से यूजर्स के बीच में अपनी प्राइवेसी को लेकर बड़ी टेंशन थी। इस फीचर के आने के बाद अब यूजर्स की चैट्स पूरी तरह से प्राइवेट रहेंगी। कोई दूसरा व्यक्ति या फिर खुद कंपनी अब दो लोगों के बीच हो रही बात को पढ़ नहीं पाएगी।
प्राइवेट रहेगी यूजर्स की चैट
किसी भी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के लिए एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन फीचर सबसे जरूरी फीचर होता है। इसे मैसेजिंग को प्राइवेट और सिक्योर बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। वॉट्सऐप और सिग्नल जैसे पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप पिछले कई सालों से इस फीचर का इस्तेमाल कर रहे हैं। आपको आसान शब्दों में समझाएं तो एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का फीचर दो लोगों के बीच हो रही बातचीत को एक कोड में बदल देता है जिससे ऐप भी उनकी बातचीत को पढ़ नहीं पाता।
एन्क्रिप्टेड मैसेज सिर्फ उसी शख्स के फोन में डीकोड हो सकता है जिसे वह मैसेज भेजा जा रहा है। एन्क्रिप्शन का फीचर न होने की वजह से लोगों में Arattai के प्रति विश्वास कम हो रहा है लेकिन अब इसमें एक बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है। अब Arattai यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर टेंशन खत्म होने वाली है।
ऑफ रहेगा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन
आपको बता दें कि WhatsApp में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का फीचर डिफॉल्ट रूप से ऑन रहता है। लेकिन, Arattai के साथ ऐसा नहीं है। इसमें एन्क्रिप्शन का फीचर ऑफ रहता है। इसलिए अगर आपको अपनी जरूरी और पर्सनल चैट को प्राइवेट करना है या फिर सेफ रखना है तो आपको मैनुअल एन्क्रिप्शन का फीचर ऑन करना होगा। आप Arattai ऐप में जाकर कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को ऑन कर सकते हैं।
इस तरह से ऑन करें एन्क्रिप्शन
Arattai में एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन फीचर को एक्टिव करने के लिए आपको सबसे पहले उस शख्स की चैट में जाना होगा जिसके साथ आप अपनी चैट को प्राइवेट करना चाहते हैं। चैट में आने के बाद आपको उस शख्स के नाम पर टैप करना होगा। अब आपको नए पेज पर मिलने वाले थ्री डॉट्स पर क्लिक करना होगा। अब आपको Start E2EE Chat का ऑप्शन मिलेगा जिस पर टैप करके आप एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन फीचर को एक्टिवेट कर सकते हैं।
