टेक एंड गैजेट्स

Apple Let Loose Launch Event: 7 मई को आ रहे नए iPad, M3 चिप से होंगे लैस, जानें फीचर्स

Apple Let Loose Launch Event: अगली जनरेशन के iPad Pro मॉडल के M3 चिपसेट और पहली बार OLED स्क्रीन के साथ आने की उम्मीद है। बताया गया है कि इनमें पतले बेजेल्स होंगे और ये "ग्लॉसी और मैट स्क्रीन वर्जन" में उपलब्ध होंगे।

Image

Apple Let Loose Launch Event

Apple Let Loose Launch Event: Apple अगले महीने अपना अगला हार्डवेयर इवेंट "लेट लूज" के लिए पूरी तरह तैयार है। यह 2024 में एप्पल का पहला बड़ा लॉन्च इवेंट होगा और इसे कंपनी के आधिकारिक चैनलों के माध्यम से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। लेट लूज में एप्पल अपने नए iPad की लॉन्चिंग कर सकती है। उम्मीद हैं कि क्यूपर्टिनो फर्म एक नए एप्पल पेंसिल के साथ नए अपग्रेडेड आईपैड प्रो और आईपैड एयर मॉडल पेश करेगी।

M3 चिप से होंगे लैस

अगली जनरेशन के iPad Pro मॉडल के M3 चिपसेट और पहली बार OLED स्क्रीन के साथ आने की उम्मीद है। बताया गया है कि इनमें पतले बेजेल्स होंगे और ये "ग्लॉसी और मैट स्क्रीन वर्जन" में उपलब्ध होंगे। नए आईपैड के साथ मैगसेफ वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। इनमें एक नया रियर कैमरा मॉड्यूल और एक लैंडस्केप-ओरिएंटेड फ्रंट कैमरा हो सकता है।

दावा किया गया है कि आईपैड एयर एम2 चिप पर चलेगा और इसे 10.9 इंच और 12.9 इंच स्क्रीन साइज में पेश किया जा सकता है। कंपनी नए टैबलेट के साथ एक नए स्क्वीज जेस्चर फीचर के साथ एक अपडेटेड मैजिक कीबोर्ड और एप्पल पेंसिल भी पेश कर सकती है।

कब होगी लॉन्चिंग

Apple ने मंगलवार (23 अप्रैल) को अपने वर्चुअल लॉन्च इवेंट के लिए एक इनवाइट जारी किया। यह कार्यक्रम 7 मई को सुबह 7 बजे पीटी ( भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे) पर होने वाला है और शो को इसकी आधिकारिक वेबसाइट और एप्पल टीवी ऐप के माध्यम से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इवेंट पोस्टर को टैगलाइन "लेट लूज" के साथ टीज किया गया है। इसमें एप्पल पेंसिल पकड़े हुए एक हाथ का चित्र दिखाया गया है जो बताता है कि इवेंट का मुख्य फोकस आईपैड होगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article