iPhone 17 खरीदने के लिए मची मारा-मारी, Apple Stores के बाहरफैंस का लगा जमावड़ा, देखें Photos
फेस्टिव सीजन सेल में नया आईफोन खरीदने वालों के लिए गुड न्यूज है। आज से भारतीय बाजार में iPhone 17 सीरीज की सेल शुरू हो गई है। हर बार की ही तरह इस बार भी सेल के पहले दिन एप्पल स्टोर्स पर फैंस की जमकर भीड़ देखने को मिली। iPhone 17 खरीदने के लिए स्टोर्स के बाहर फैंस की सुबह से ही लंबी कतारे देखनने को मिलीं।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Sep 19 2025, 12:36 IST
Image Credit : Photos- Sunita Kareer, Times Now01 / 08
Apple की तरफ से 9 सितंबर को iPhone 17 सीरीज को लॉन्च किया गया था। एप्पल ने अपनी लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और नए iPhone Air को पेश किया है।
Image Credit : Photos- Sunita Kareer, Times Now02 / 08
अगर आप फेस्टिव सीजन में नया आईफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Apple ने आज 19 सितंबर से iPhone 17 सीरीज को बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है। हर बार की ही तरह इस बार भी लेटेस्ट आईफोन्स के लिए फैंस में गजब की दीवानगी देखने को मिली।
Image Credit : Photos- Sunita Kareer, Times Now03 / 08
दिल्ली और मुंबई समेत दूसरे शहरों में स्थिक एप्पल स्टोर्स पर आज सुबह से फैंस के लिए लंबी लंबी कतारें देखने को मिलीं। सबसे पहले आईफोन खरीदने की चाहत में फैंस सुबह होने से पहले ही स्टोर्स के बाहर जा पहुंचे और स्टोर्स के ओपन होने का इंतजार करने लगे। दिल्ली के साकेत नगर और मुंबई के जियो सेंटर में आईफोन 17 खरीदने के लिए हजारों लोगों की भीड़ देखने को मिली। लेटेस्ट आईफोन खरीदने के लिए जमकरर मारा-मारी देखने को मिली।
Image Credit : Photos- Sunita Kareer, Times Now04 / 08
आपको बता दें कि एप्पल के भारत में इस समय कुल चार स्टोर्स हैं जो कि दिल्ली, मुंबई, बेगलुरू और पुणे में स्थित हैं। इन सभी स्टोर्स पर कंपनी ने लेटेस्ट आईफोन सीरीज के साथ ही लेटेस्ट एप्पल वॉच और Air Pods को भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराया है। लेटेस्ट आईफोन का क्रेज इस कदर छाया हुआ है कि लोग घंटों तक स्टोर्स के बाहर खड़े रहे।
Image Credit : Photos- Sunita Kareer, Times Now05 / 08
आपको बता दें कि iPhone 17 सीरीज को कंपनी ने 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। यह कीमत आईफोन 17 के बेस वेरिएंट जो कि 256GB स्टोरेज के साथ आता है की है। बता दें कि इस बार आईफोन सीरीज में आपको 128GB वेरिएंट नहीं मिलेगा।
Image Credit : Photos- Sunita Kareer, Times Now06 / 08
कंपनी ने इस बार अपनी सीरीज में प्लस मॉडल की जगह iPhone Air को शामिल किया है। यह एप्पल का अब तक का सबसे स्लिम आईफोन है। अगर आप इसे खरीदते हैं तो इसके लिए आपको 1,19,900 रुपये खर्च करने होंगे। कंपनी ने iPhone 17 Pro को 1,34,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है।
Image Credit : Photos- Sunita Kareer, Times Now07 / 08
iPhone 17 Pro Max को बाजार में 1,49,900 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इसका 1TB वाला वेरिएंट 1,89,900 रुपये और 2TB स्टोरेज वाला मॉडल आपको 2,29,900 रुपये में खरीदने को मिलेगा।
Image Credit : Photos- Sunita Kareer, Times Now08 / 08
iiPhone 17 Series में मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को छह महीने के लिए नो-कॉस्ट EMI ऑफर किया जा रहा है। अगर आप American Express, Axis Bank या फिर ICICI Bank से पेमेंट करते हैं तो आपको 10,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। कंपनी एक्सचेंज ऑफर में 64,000 रुपये तक बचाने का मौका भी दे रही है।