Apple iPhone 16 Launch Date: एप्पल आईफोन 16 अगले महीने लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। भारत में भी आईफोन 16 सीरीज ग्लोबल लॉन्च के साथ ही लॉन्च होगी। हालांकि, अब तक कंपनी ने आईफोन 16 लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं किया है, लेकिन एक लीक में संभावित लॉन्च डेट का खुलासा हो गया है। लीक में दावा है कि यह फोन 10 सितंबर को लॉन्च होंगे।
एक हफ्ता पहले लॉन्च होंगे आईफोन 16 मॉडल
टिपस्टर माजिन बू की ओर से एक नए लीक में iPhone 16 लॉन्च इवेंट के पोस्टर का खुलासा हुआ है, जिसमें बताया गया है कि आईफोन 10 सितंबर को सुबह 10 बजे (PT) लॉन्च होंगे। बू द्वारा शेयर किए गए पोस्टर में तीन शब्द प्रमुखता से लिखे हैं: 'रेडी। सेट। कैप्चर'।
उसके नीचे इनवाइट में लिखा है: "कृपया Apple Park में स्टीव जॉब्स थिएटर में एक विशेष कार्यक्रम के लिए व्यक्तिगत रूप से शामिल हों।" लीक्स में कहा गया है कि इस इवेंट में कंपनी एप्पल पार्क से अन्य हार्डवेयर प्रोडक्ट के साथ चार नए iPhone को पेश करेगी।
आईफोन 16 सीरीज में शामिल होंगे ये मॉडल
पहले की तरह कंपनी नई सीरीज में भी चार नए मॉडल पेश करने वाली है। आईफोन 16 सीरीज में आईफोन 16, आईफोन 16 प्लस, आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स फोन लॉन्च होंगे।
क्या होगा बदलाव
iPhone लाइनअप में स्क्रीन साइज को लेकर भी बदलाव हो सकता है। Apple द्वारा iPhone 16 Pro का आकार 6.3 इंच और iPhone 16 Pro Max का आकार 6.9 इंच तक बढ़ाने की उम्मीद है, जो कई वर्षों में पहला साइज अपग्रेड होगा। साइज में बदलाव iPhone 16 Pro मॉडल तक ही सीमित रहेंगे, iPhone 16 मॉडल iPhone 15 मॉडल के समान साइज के रहेंगे।
