टेक एंड गैजेट्स

iPhone यूजर्स को मिलेगा नया एक्सपीरियंस, iOS 26 बीटा में भर-भर के आए नए फीचर्स, ऐसे करें डाउनलोड

Apple की तरफ से कुछ दिन पहले ही आईफोन यूजर्स के लिए iOS 26 Beta Update को रिलीज किया गया है। इसमें कंपनी ने एक से बढ़कर एक धांसू फीचर्स दिए हैं। नए अपडेट में आपको Apple Intelligence वाले फीचर्स का भी सपोर्ट मिलेगा।

Image

आईफोन यूजर्स को नए आईओएस अपडेट में कई सारे धांसू फीचर्स मिलने वाले हैं। (फोटो क्रेडिट- Digit)

iOS 26 Beta Update features: iPhone यूजर्स की तो मौज हो गई है। Apple ने अपने आईफोन यूजर्स के लिए iOS 26 का पहला बीटा वर्जन रोलआउट कर दिया है। इस नए iOS के आने के बाद आईफोन का डिजाइन और फीचर्स में बड़ा बदलाव आने वाला है। अब आईफोन चलाने वाले उन सभी फीचर्स को टेस्ट कर सकते हैं जिन्हें कंपनी ने WWDC इवेंट में पेश किया था।

नया iOS अपडेट आईफोन यूजर्स को एक नया एक्सपीरियंस देने वाला है। इसमें यूजर्स को Liquid Glass इंटरफेस भी मिलेगा। अगर आप iOS 26 बीटा वर्जन के फीचर्स का फायदा लेना चाहते हैं आपको कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बीटा टेस्टर्स के तौर पर रजिस्टर कराना होगा और उसके बाद इसे एक्सेस कर पाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि iOS 26 बीटा वर्जन में आपको क्या कुछ नया मिलने वाला है।

Apple iOS 26 Beta Update के फीचर्स

  • नए iOS अपडेट में यूजर्स को Liquid Glass डिज़ाइन वाला इंटरफेस मिलेगा। इससे यूजर्स को ऐप्स में ट्रांसपेरेंट और लेयर्ड इफेक्ट दिखेगा।
  • iOS 26 बीटा अपडेट में कंपनी ने कैमरा और सफारी में भी बदलाव किया है। दोनों ही ऐप्लिकेशन में यूजर्स को क्लीन इंटरफेस मिलने वाला है। सफारी में अब वेबसाइट फुल स्क्रीन में दिखेगी।
  • नए अपडेट के साथ कंपनी ने न्यूज ऐप में फिर से AI बेस्ड न्यूज समरी जोड़ दी है। कंपनी ने पहले इसे हटा दिया था।
  • iOS 26 अपडेट में कंपनी ने कई सारे Apple Intelligence फीचर्स का सपोर्ट दिया है। इसमें मैसेज, फेसटाइम और कॉल में लाइव ट्रांसलेशन की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही आपको कैलेंडर इवेंट क्रिएट करने की भी सुविधा मिलेगी।
  • अब आपको फोटो ऐप में नया टैबलेट लेआउट देखने को मिलेगा। अब फोटो लाइब्रेरी और कलेक्शन्स को अलग-अलग टैब में देखा जा सकता है।
  • न्यूज और म्यूजिक ऐप में अब आप स्क्रॉल करके मूव करने वाली प्लोटिंग विंडो का नया एक्सपीरियंस ले सकेंगे। नए अपडेट में कंपनी ने अब नोटिफिकेशन विंडो को भी पहले अधिक इंट्रेस्टिंग बना दिया है।

ऐसे करें iOS 26 पब्लिक बीटा इंस्टॉल?

यदि आप अपने आईफोन में iOS 26 बीटा वर्जन के फीचर्स का लाभ लेना चाहते हैं तो इन स्टेप्स को फॉलो करके इसे इंस्टाल कर सकते हैं।

  • सबसे पहले अपने ब्राउजर पर जाकर Apple Beta Software Program की वेबसाइट पर जाएं.
  • अब आपको Apple ID से लॉगिन करके बीटा प्रोग्राम के लिए रजिस्टर करना होगा।
  • अब आपको अपने आईफोन की Setting में जकर General ऑप्शन में जाना होगा।
  • अब आपको यहां पर Software Update पर टैप करें।
  • अब आपको यहां पर iOS 26 Public Beta दिखाई देगा, यहां से आप इसे इंस्टाल कर सकते हैं।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article