टेक एंड गैजेट्स

Apple के पहले स्टोर से जानें क्या होगा फायदा, कंपनी देगी ये खास सर्विस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 18, 2023, 06:01 PM IST

Apple First Store opens in India: ग्राहकों को एप्पल स्टोर के जरिए पुराने एप्पल प्रोडक्ट को एक्सचेंज करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा एसेसरीज को देखने और उसको इस्तेमाल करने का अनुभव मिलेगा। साथ ही mac को कस्टमाइज करने का भी विकल्प मौजूद होगा।

Image

एप्पल में भारत के स्टोर से मिलेंगे कई फायदे

Apple First Store in India: एप्पल ने भारत में अपना पहला स्टोर खोल दिया है। भारत में 25 साल से कारोबार कर रही एप्पल का अपना पहला स्टोर खोलने कई मायने में खास है। साफ है कि एप्पल को अब भारत में बड़ा बाजार नजर आ रहा है। इसीलिए पहले मुंबई और उसके बाद दिल्ली में 20 अप्रैल को स्टोर खोल रही है। बढ़ते बाजार की असर है कि कंपनी का पिछले 5 साल में 10 हजार करोड़ रुपये से कारोबार 50 हजार करोड़ पहुंच गया है।

भारत में पहले से प्रोडक्ट फिर स्टोर क्यों

एप्पल के भारत में पहले स्टोर खोलने पर सबसे पहला यही सवाल उठता है कि जब भारत में पहले से ही एप्पल के iphone, Macbook आदि प्रोडक्ट बिक रहे हैं। तो पहले स्टोर खोलने के क्या मायने हैं और उससे लोगों को क्या फायदा मिलेगा। असल में एप्पल का यह कदम बताता है कि भारत उसके लिए खास बाजार बनता जा रहा है। और अब वह दुनिया के प्रमुख देशों की तरह न केवल भारत में भी एक साथ प्रोडक्ट लांच करेगी बल्कि ग्राहकों को वह सुविधाएं भी मिलेंगी। जो अमेरिका, चीन और दूसरे देशों में उसके स्टोर पर उपलब्ध है।

क्या मिलेंगी सुविधाएं

ग्राहकों को एप्पल स्टोर के जरिए पुराने एप्पल प्रोडक्ट को एक्सचेंज करने का मौका मिलेगा। इसके लिए एसेसरीज को देखने और उसको इस्तेमाल करने का अनुभव मिलेगा। इसके अलावा mac को कस्टमाइज करने का भी विकल्प मौजूद होगा। कंपनी ने छात्रों, शिक्षकों और ट्रेनर को स्पेशल ऑफर भी दिया है। ऑनलाइन ऑर्डर कर स्टोर से प्रोडक्ट ले सकेंगे।

कैसे बढ़ रहा है कारोबार

Apple ने 2017 में भारत में iPhone बनाना शुरू किया था, अब कुल iPhone का 7 फीसदी उत्पादन भारत में होता है। साल 2021 में यह आंकड़ा सिर्फ एक फीसदी था। FY18 में भारत में कंपनी की कुल बिक्री 13,098 करोड़ रुपये थी जो FY23 में बढ़कर 49,242 करोड़ रुपये हो गई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article