टेक एंड गैजेट्स

Amazon-Flipkart सेल भूल जाएंगे, Apple ला रहा दिवाली फेस्टिवल ऑफर

Apple festive season offers: Apple के ऑनलाइन स्टोर के बैनर पर लिखा है, "हमारे फेस्टिव ऑफर 3 अक्टूबर को जगमगाएंगे।" यानी एप्पल के फेस्टिव ऑफर 3 अक्टूबर से उपलब्ध होंगे। गौरतलब है कि Amazon और Flipkart की फेस्टिव सीजन सेल पहले से ही लाइव है और खरीदारों को शानदार ऑफर्स और डील मिल रही हैं।

Image

Apple festive season offers

Apple festive season offers: त्योहारी सीजन की शुरुआत होते ही, स्मार्टफोन, लैपटॉप और अन्य प्रोडक्ट पर ढेरों डील और छूट मिलता शुरू हो गई है। फिलहाल Amazon और Flipkart की फेस्टिव सीजन सेल चल रही है। इसी कड़ी में अब Apple ने अपने फेस्टिव ऑफर की तारीखों का खुलासा कर दिया है। Apple के ऑनलाइन स्टोर पर एक बैनर है, जिसमें बताया गया है कि फेस्टिव ऑफर 3 अक्टूबर से उपलब्ध होंगे। बता दें कि यह एप्पल की दिवाली सेल होने वाली है।

आईफोन खरीदने वालों के मजे ही मजे!

गौरतलब है कि Amazon और Flipkart की फेस्टिव सीजन सेल पहले से ही लाइव है और खरीदारों को शानदार ऑफर्स और डील मिल रही हैं। इन सेल में आईफोन 15 को 50,000 से भी कम कीमत में खरीदारी के लिए उपलब्ध किया गया है।

इसके अलावा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max पर शानदार छूट दे रहे हैं। लेकिन इस सेल के खत्म होने के बाद भी आप एप्पल के एक्सक्लूसिव दिवाली ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं।

क्या है एप्पल दिवाली सेल?

Apple के ऑनलाइन स्टोर के बैनर पर लिखा है, "हमारे फेस्टिव ऑफर 3 अक्टूबर को जगमगाएंगे।" यानी एप्पल के फेस्टिव ऑफर 3 अक्टूबर से उपलब्ध होंगे। हालांकि, एप्पल ने यह नहीं बताया है कि 3 अक्टूबर से कौन से डिस्काउंट या डील उपलब्ध होंगे। कंपनी प्रोडक्ट की खरीद पर EMI विकल्प और कैशबैक दे सकता है। कुछ साल पहले बहुत सीमित समय के लिए एप्पल ने iPhone की खरीद पर फ्री AirPods की पेशकश की थी।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article