टेक एंड गैजेट्स

Apple CEO Tim Cook: टिम कुक ने 'हैप्पी होली' पोस्ट के साथ शेयर किया ऐसा फोटो, देखते ही हो गया वायरल

Apple CEO Tim Cook: एप्पल के सीईओ टिम कुक ने अपनी होली पोस्ट के साथ होली के त्योहार के रंगों को दिखाती हुई तस्वीर भी शेयर की, जिसे आईफोन से शूट किया गया था। इस तस्वीर को फोटोग्राफर कुशाग्र तिवारी ने क्लिक किया है। पिछले साल, कुक ने फोटोग्राफर जोशुआ कार्तिक द्वारा क्लिक की गई एक तस्वीर के साथ होली की शुभकामनाएं दी थीं।

Image

Apple CEO Tim Cook (image-X)

Apple CEO Tim Cook: एप्पल के सीईओ टिम कुक ने शुक्रवार को रंगों के उत्सव होली की शुभकामनाएं आईफोन के जरिए खींची गई तस्वीरों के जरिए दी। कुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की एक पोस्ट में लिखा कि त्योहार मनाने वाले सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं। इस पोस्ट के साथ कुक ने एक फोटो भी पोस्ट किया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस फोटो को आईफोन से शूट किया गया है।

कुशाग्र तिवारी का फोटो किया शेयर

एप्पल के सीईओ टिम कुक ने अपनी होली पोस्ट के साथ होली के त्योहार के रंगों को दिखाती हुई तस्वीर भी शेयर की, जिसे आईफोन से शूट किया गया था। इस तस्वीर को फोटोग्राफर कुशाग्र तिवारी ने क्लिक किया था। उन्होंने कहा, "यह कुशाग्र तिवारी की खूबसूरत फोटो की तरह आनंददायक और मजेदार है।"

पिछले साल, कुक ने फोटोग्राफर जोशुआ कार्तिक द्वारा क्लिक की गई एक तस्वीर के साथ होली की शुभकामनाएं दी थीं। इस साल की तस्वीर में एक व्यक्ति नारंगी और गुलाबी रंग की पोशाक पहने हुए एक खेत में खड़ा है। फोटो पर ऑल्ट टैग पर दिए गए विवरण के अनुसार, व्यक्ति नीले, गुलाबी, हरे और पीले पाउडर और सफेद, नारंगी और लाल फूलों की पंखुड़ियों से भरी एक प्लेट पकड़े हुए है।

इस सप्ताह की शुरुआत में, शीर्ष भारतीय फोटोग्राफरों ने बताया कि कैसे आईफोन 16 प्रो सीरीज के अत्याधुनिक कैमरा फीचर्स ने उन्हें होली को नेचुरल रूप से कैप्चर करने और अधिक जीवंत तस्वीरें खींचने में मदद की। नई दिल्ली स्थित बॉबी रॉय ने आईएएनएस को बताया कि जीरो शटर लैग वाला 48एमपी फ्यूजन कैमरा हाई-स्पीड होली एक्शन के लिए एकदम सही है। उन्होंने पोर्ट्रेट मोड का उपयोग करने का भी सुझाव दिया जो बैकग्राउंड को धुंधला कर देता है। सिद्धार्थ जोशी के अनुसार, 4K 120 FPS स्लो-मो वीडियो एक गेम-चेंजर है, जो यूजर्स को हर डिटेल को कैप्चर करने में मदद करता है।

इनपुट-आईएएनएस

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article